लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप आज करेंगे ऐश्वर्या राय से शादी, जमानत पर आए पापा लालू भी रहेंगे मौजूद 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 12, 2018 05:27 IST

शुक्रवार को मड़वा-मटकोर और हल्दी की रस्म अदा की गई। दिन में तेजप्रताप की होने वाली पत्नी ऐश्वर्या राय को हल्दी लगाई गई। सबसे पहले उनकी मां ने उन्हें हल्दी लगाई। इस दौरान लालू प्रसाद व पूरा परिवार मौजूद रहा।    

Open in App

पटना, 12 मईः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हो रही है, जोकि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं। शादी को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

इधर, शुक्रवार को मड़वा-मटकोर और हल्दी की रस्म अदा की गई। दिन में तेजप्रताप की होने वाली पत्नी ऐश्वर्या राय को हल्दी लगाई गई। सबसे पहले उनकी मां ने उन्हें हल्दी लगाई। इस दौरान लालू प्रसाद व पूरा परिवार मौजूद रहा।    

वहीं लालू यादव अपनी बड़ी बहू ऐश्वर्या के घर में पड़े कदमों को शुभ मान रहे हैं क्योंकि उन्हें पहले तीन दिन की पैरोल मिली थी, लेकिन अब छह सप्ताह की प्रोविजनल बेल दे दी गई है। साथ ही साथ ये खुशियां शुक्रवार को उस समय और चौगुनी हो गईं जब तेजस्वी यादव को भी गलत बयान मामले में कोर्ट ने राहत दे दी। इसके बाद शुक्रवार को दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे।

बता दें, चारा घोटाला के मामले में जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची हाई कोर्ट ने 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी के लिए 3 दिन की पैरोल मिली थी। 

मालूम हो कि लालू यादव जिस सदस्य के समधी बनने जा रहे हैं वह छपरा के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद राय हैं और वह प्रदेश के मंत्री भी रह चुकें हैं, जबकि चंद्रिका प्रसाद के पिता दरोगा राय सूबे के मुखिया रह चुके हैं। दरोगा राय बिहार के 10वें मुख्यमंत्री थे। वे 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। दोनों ही परिवार राजनीति से ताल्लुक रखते हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर