लाइव न्यूज़ :

शिव भक्ति में लीन हुए तेजप्रताप, बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के हुए रवाना

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2019 06:06 IST

तेजप्रताप यादव अपनी पूरी टीम के साथ देवघर रवाना हुए हैं. उन्होंने देवघर जाने के लिए पूरा एक बस बुक किया है और साथ ही अपने बाउंसर दोस्तों को भी साथ ले गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे सावन के पहले सोमवार को एक बार फिर को भोले की भक्ति में ऐसे रमे कि उन्होंने भगवान शिव का ही रूप धर लिया था. पहले भी कभी कृष्ण तो कभी भगवान शंकर के रूप में देखे गए हैं

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव आजकल शिव भक्ति में लीन हैं. वैसे वह हमेशा से सुर्खियों में रहते हैं. अभी हाल हीं में उन्होंने रूद्रावतार में अपना फोटो वायरल करवाया था. अब वह शिव का भेष लेकर बाबधाम(देवघर-बैद्यनाथधाम) के लिए निकल पड़े हैं. 

तेजप्रताप यादव अपनी पूरी टीम के साथ देवघर रवाना हुए हैं. उन्होंने देवघर जाने के लिए पूरा एक बस बुक किया है और साथ ही अपने बाउंसर दोस्तों को भी साथ ले गए हैं. यहां बता दें कि सावन के पहले सोमवार को एक बार फिर को भोले की भक्ति में ऐसे रमे कि उन्होंने भगवान शिव का ही रूप धर लिया था. ऐसा पहली बार नहीं है, जो उन्होंने ऐसे भेष धारण किया है. वह पहले भी कभी कृष्ण तो कभी भगवान शंकर के रूप में देखे गए हैं. 22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार था, बाबा भोले के भक्ति में रमे हुए हैं. 

राजनीति में वो भले ही इन दिनों कोई धमाल नहीं मचा सके हों और लगभग साइलेंट मोड में हों, लेकिन उनकी शिव भक्ति और इसके चर्चे लगातार जारी है. वैसे तेजप्रताप यादव के देवघर जाने की घोषणा तो नहीं कि है और न ही कोई तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है. लेकिन उनके एक कार्यकर्ता ने फेसबुक पर लाइव वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस बात की पुष्टि हो रही है कि दूसरी सोमवारी को तेज बाबा दरबार यानि बैद्यनाथ धाम में हाजिरी लगाएंगे. बाबाधाम के लिए तेजप्रताप पटना से रवाना हो गए हैं और माना जा रहा है कि वह कुछ देर में सु्ल्तानगंज पहुंचेंगे और वहां से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने निकलेंगे. तेजप्रताप इससे पहले भी बाबाधाम जा चुके हैं.

तेजप्रताप यादव को काफी धार्मिक प्रवृत्ति का माना जाता है और वो हमेशा से कई तीर्थ स्थानों पर भी अपने समर्थकों के साथ घूमते देखे जाते हैं. तेज प्रताप 'कृष्ण' रूप में नजर आए थे, जिसमें वो मीडिया वालों के लिए बांसुरी बजा रहे थे. इससे पहले तेजप्रताप जब मथुरा गए थे और वहां उन्होंने कृष्ण भक्ति पर लोगों का खूब मनोरंजन किया था. 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे