लाइव न्यूज़ :

पत्नी ऐश्वर्या राय को तलाक नहीं देंगे तेज प्रताप यादव, अर्जी वापस लेने को हुए तैयार

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 21, 2018 17:10 IST

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी  12 मई की थी। इस शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित हर पार्टी के नेता और कई गणमान्य लोग शरीक हुए थे।

Open in App

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपनी तलाक की अर्जी की वजह से इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब खबर आ रही है कि तेज प्रताप यादव पत्नी ऐश्वर्या राय को तलाक नहीं देंगे। न्यूज चैनेल एबीपी के मुताबिक पारिवारिक सूत्रों का कहना कि तेज प्रताफ तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे।  एबीपी न्यूज को पारिवारिक सूत्र ने यह जानकारी दी है। 

तेज प्रताप ने कहा था- मैं अपने फैसले पर अडिग हूं

बता दें कि  तेज प्रताप यादव ने खुद पत्नी ऐश्नर्या राय से तलाक के लिए पटना कोर्ट में अर्जी दी है। इस मामले में  29 नवंबर को पटना कोर्ट में सुनवाई हुई थी। तेज प्रताप ने यहां भी कह था, मैं अपने फैसले पर अडिग हूं, मैं तलाक की अर्जी वापस नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि मैं कैसे तलाक की अर्जी वापस ले सकता हूं?'' 

आठ जनवरी 2019 को है अगली सुनवाई 

तेजप्रताप के वकील ने जज से अनुरोध की था कि मामले की सुनवाई बंद कमरे में हो। जज ने अनुरोध को मान लिया था और अब बंद कमरे में सुनवाई शुरू हुई थी। जिसके बाद तेज की पत्नी ऐश्वर्या राय को कोर्ट की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया था। मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी के लिए दी गई थी। 

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया से  डिलीट की है शादी की तस्वीरे

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले तेज प्रताप यादव ने तलाक की अर्जी देने से पहले ही अपने ट्विटर, इंस्‍टाग्राम अकाउंट से शादी की सभी तस्‍वीरों को डिलीट कर दिया है। जब आप तेज प्रताप की अधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम दखेंगे तो आपको उनकी शादी की एक भी तस्वीर देखने को नहीं मिलेगी, यहां तक जो पहले की तेज प्रताप ने तस्वीरें पोस्ट की थी, वो भी हटा दी गई हैं।  

तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी  12 मई को हुई थी। 

तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी  12 मई की थी। इस शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित हर पार्टी के नेता और कई गणमान्य लोग शरीक हुए थे। चारा घोटाले के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद रांची की जेल में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पैरोल पर रिहा होकर शादी में शिरकत की थी। मैनेजमेंट की डिग्रीधारी ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और अभी राजद के विधायक हैं। ऐश्वर्या के दादा दारोगा राय 1960 के दशक में राज्य के मुख्यमंत्री थे।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया