लाइव न्यूज़ :

Tej Pratap Yadav News: तेजप्रताप 12 साल से रिलेशनशिप में है तो शादी क्यों कराई?, ऐश्वर्या राय बोलीं- लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने जिंदगी की बर्बाद

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2025 17:47 IST

Tej Pratap Yadav News: क्या लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को पता नहीं था? ये लोग नाटक कर रहे हैं कि तेजप्रताप को निकाल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे इस मामले की जानकारी मीडिया से मिली। मैं बहुत दुखी हूं। पूरा परिवार तेजप्रताप यादव के साथ है। लालू यादव सामाजिक न्याय की बात कहकर ड्रामा कर रहे हैं।

पटनाः अनुष्‍का यादव प्रकरण के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव विवादों में घिर गए हैं। यह प्रेम कहानी सामने आने के बाद तेज प्रताप यादव की पहली पत्नी एश्वर्या राय ने खुलकर अपनी बातों को रखा है। एश्वर्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह इस मामले को कोर्ट में ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। जब उन्हें पता था कि उनका बेटा 12 साल से रिलेशन में है तो उसकी शादी क्यों कराई? क्या ये लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को पता नहीं था? ये लोग नाटक कर रहे हैं कि तेजप्रताप को निकाल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी मीडिया से मिली। मैं बहुत दुखी हूं। पूरा परिवार तेजप्रताप यादव के साथ है। लालू यादव सामाजिक न्याय की बात कहकर ड्रामा कर रहे हैं। ऐश्वर्या ने कहा कि मुझे जब मारा-पीटा गया था तब लालू यादव का सामाजिक न्याय कहां था? उन्होंने लालू फैमिली को ड्रामेबाज बताते हुए कहा क‍ि जब मुझे पीटा गया तो ये लोग कहां थे?

तब सामाजिक न्‍याय कहां था? हर बार मुझे कसूरवार ठहराया गया, लालू परिवार बताए मेरा क्‍या होगा? आज ड्रामा कर रहे हैं, पर मेरी तकलीफ पर सब चुप थे। उन्होंने कहा कि यह परिवार खुद को इतना पावरफुल समझता है कि उन्हे लगता है कि कोई कुछ नहीं कर सकता है। यह लोग बार-बार मुझे बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

तेज प्रताप के परिवार से बेदखल किए जाने को ऐश्वर्या ने नाटक बताते हुए कहा कि राबड़ी देवी बेटे के पास गई होंगी और कहा होगा कुछ दिन चुप रहो। बाद में सब मिल जाएंगे। वह कह रहे हैं कि सामाजिक न्याय के लिए बेटे को परिवार से हटाया। वहीं, एलिमनी में बड़ी राशि की डिमांड को ऐश्वर्या ने गलत बताते हुए कहा कि वह लोग हर मामला मेरे ऊपर डाल देते हैं।

सात साल से सबने देखा है कि मेरे साथ क्या हुआ था? अब सच सामने आ गया कि उन्होंने अपने बेटे के रिश्ते छुपाया। ऐश्वर्या राय ने कहा कि उनके परिवार के किसी सदस्य पर कोई क्रिमिनल केस दर्ज नहीं है, न मेरे दादाजी, न ही मेरे पिता जी पर कोई केस है। फिर भी मेरे पिता जी मुझे लेकर बार-बार कोर्ट जाते हैं। मेरे लिए यह बहुत शर्मनाक है।

पीएचडी कर रही ऐश्वर्या ने बताया कि वह जब भी इस रिश्ते को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं। यह लोग मुझे फिर से वहीं पर लेकर आ जाते हैं। एक लड़की के लिए यह सब सहना आसान नहीं होता है। तलाक के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि मुझे इंसाफ मिलेगा और उन्हें सजा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अभी चुनाव की बात है, इसलिए ऐसा ड्रामा रचे हैं। ऐश्वर्या राय ने कहा कि मुझे लालू परिवार ‘घुटन’ का माहौल मिला। कई बार न सिर्फ तेज प्रताप बल्कि घर की अन्य महिलाओं ने भी अपमानित और प्रताड़ित किया। तानों और गालियों का सामना करना पड़ा और एक बार तो कमरे में बंद तक कर दिया गया था।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीबिहारपटनामीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील