लाइव न्यूज़ :

Tej Pratap Yadav On Narendra Modi: 'पीएम मोदी के कारण जवान शहीद होते हैं', तेजप्रताप यादव का विवादित बयान

By धीरज मिश्रा | Updated: May 6, 2024 12:58 IST

Tej Pratap Yadav On Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 4 मई को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना के वाहनों के काफिले पर हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप यादव ने कहा, शहीद किनके वजह से हुए, मोदी जी की वजह से हुएवह सिर्फ हिंदू-मुस्लिम को लड़वाने का काम करते हैंपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, पिछली बार भी ऐसा करवा कर स्टंट खेले गए थे

Tej Pratap Yadav On Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 4 मई को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना के वाहनों के काफिले पर हमला किया था। जिसमें एक जवान शहीद हो गया। इस घटना पर राजनीति गर्म हो गई है और केंद्र सरकार पर विपक्ष निशाना साध रहा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे व पूर्व मंत्री रहे तेजप्रताप यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से कहा कि शहीद किनके वजह से हुए, मोदी जी की वजह से हुए, पहले कहां कोई शहीद होता था। सिर्फ हिंदू-मुस्लिम को लड़वाने का काम करते हैं।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि इस तरह का विवादित बयान सिर्फ तेजप्रताप की ओर से नहीं बल्कि, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से भी आया है। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो इस तरह (पुंछ आतंकी) की नौटंकी की साजिश रची जाती है। पिछली बार भी ऐसा करवा कर स्टंट खेले गए थे। ये तैयार किए गए स्टंट हैं।

वहीं, चन्नी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस इतनी ओछी राजनीति करती है। कांग्रेस को देश को जवाब देना चाहिए कि राजनीति के लिए कांग्रेस और कितना गिरेगी।

पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार आतंकवादियों के खिलाफ खड़ी रहती है। ये लोग आतंकवादियों के पक्ष में बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने उरी और बालाकोट के बाद सबूत मांगे थे। राहुल गांधी ने कहा था कि शहादत पर ये लोग राजनीति करते हैं। ये लोग आतंकवादियों के साथ समझौता करते हैं पीएफआई के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं क्योंकि इनको वोट बैंक चाहिए। जिसने ऐसा किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

पूर्व जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता इतने नीचे गिर गए हैं कि उनके लिए पाकिस्तान, विदेशी देश पहले आते हैं उन्होंने ऐसे सवाल पुलवामा हमले के दौरान भी उठाए थे जब पाकिस्तान ने खुद इसे स्वीकार किया था।

खालिस्तान के इशारे पर चन्नी ने पीएम की सुरक्षा में भी सेंध लगाई थी। लोग जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में शांति कायम है आज का दिन हमारे जवानों और सुरक्षा एजेंसियों की वजह से है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीमोदीमोदी भक्तJammuजम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए