लाइव न्यूज़ :

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप कर रहे हैं शादी, इस राजनीतिक घराने के बनेंगे दामाद!

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 5, 2018 13:47 IST

तेज प्रताप यादव महागठबंधन की सरकार में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वे उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने सुशील मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी

Open in App

पटना, 5 अप्रैलः लंबे समय से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटों की शादी होने की चर्चाएं हो रही थीं, जिस पर अब विराम लगने वाला है। दरअसल, लालू के बड़े बेटे और तेज प्रताप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरें हैं कि तेज प्रताप जिससे शादी कर रहे हैं वह पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी हैं। 

खबरों की मानें तो तेज प्रताप यादव की इस महीने के अंत तक रिंग सेरेमनी हो सकती है और अगले महीने शादी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लालू यादव जिस सदस्य के समधी बनने जा रहे हैं वह छपरा के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद राय हैं और वह प्रदेश के मंत्री भी रह चुकें हैं, जबकि चंद्रिका प्रसाद के पिता दरोगा राय सूबे के मुखिया रह चुके हैं। दोनों ही परिवार राजनीति से ताल्लुक रखते हैं। 

इधर, तेज प्रताप यादव भी महागठबंधन की सरकार में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वे उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने सुशील मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद से ही वह लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

उन्होंने पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी की सरकार यानि नरेंद्र मोदी सरकार को देश से उखड़ा फेंकने का ऐलान करते हुए शंखनाद किया था और उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एकसाथ लेकर बीजेपी को हराने के लिए चुनौती दी थी।

हालांकि, तेजप्रताप के पिता लालू यादव इस समय चारा घोटाले के चार मामलों में दोषी पाए जाने के बाद जेल में बंद हैं। उन्हें चारा घोटाले के चारों मामलों को मिलाकर साढ़े 27 साल की सजा हो चुकी है। वहीं, इन दिनों लालू यादव की तबीयत खराब चल रही है और वह दिल्ली के एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील