लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ऐश्वर्या राय से हुई तेजप्रताप यादव की सगाई, पिता लालू के लिए ट्विटर पर लिखा- मिस यू पापा

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 18, 2018 19:32 IST

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजस्वी यादव ने पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय के साथ सगाई की। इस दौरान सभी मेहमान मौजूद रहे।

Open in App

पटना, 18 अप्रैलः बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की बुधवार को सगाई हो गई। इस दौरान सगाई समारोह में लालू प्रसाद यादव मौजूद नहीं थे, जिसको लेकर तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा कि मिस यू पापा। हालांकि सगाई की खबर आने के बाद तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद से आशीर्वाद लेने दिल्ली आए थे। उन्होंने पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय के साथ सगाई की। इस दौरान सभी मेहमान मौजूद रहे।

ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती हैं। इन दोनों की सगाई का कार्यक्रम पटना के बड़े होटल मौर्य में आयोजित की गई। सगाई का मुहूर्त दिन के 12 बजे का था। तेजप्रताप की सगाई में लगभग 200 मेहमान शामिल हुए। 

आपको बता दें, दो दिन पहले तेज प्रताप यादव ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपना जन्मदिन दलित बच्चों के साथ जाकर मनाया था। वहीं अगले महीने के 12 तारीख को तेजप्रताप और ऐश्वर्या शादी के बंधन में बंध जाएंगे। तेजप्रताप की शादी की तैयारी अभी से ही जोरों पर है। शादी में पांच हजार से अधिक मेहमानों के शामिल होने की बात कही जा रही है। 

देश के बड़े-बड़े वीआईपी तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे। इस वीआईपी लिस्ट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तक का नाम शामिल है।    

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील