लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः तेजप्रताप के ऐतराज के बावजूद आरजेडी ने सारण से दिया उनके ससुर को टिकट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 29, 2019 12:15 IST

बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणाः तेजप्रताप यादव नहीं चाहते थे कि उनके ससुर चंद्रिका राय को टिकट दिया जाए। 

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप यादव नहीं चाहते थे कि उनके ससुर चंद्रिका राय को टिकट दिया जाए।सारण सीट आरजेडी की परंपरागत सीट मानी जाती है।

राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। आरजेडी ने सारण सीट से चंद्रिका राय को टिकट दिया है। बता दें कि लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव नहीं चाहते थे कि उनके ससुर चंद्रिका राय को टिकट दिया जाए। तेजप्रताप के ऐतराज के बावजूद लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने चंद्रिका राय की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है।

सारण सीट आरजेडी की परंपरागत सीट मानी जाती है। यहां से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी चुनाव लड़ चुके हैं। चंद्रिका राय के को टिकट दिए जाने से तेजप्रताप यादव की नाराजगी बढ़ सकती है। चंद्रिका राय फिलहाल विधायक हैं।

चंद्रिका राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रभावी नेता दरोगा राय के पुत्र हैं। चंद्रिका राय फिलहाल सारण जिले के परसा विधानसभा से विधायक हैं। उनकी पुत्री ऐश्वर्या का विवाह लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से हुआ थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव हुआ और अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी।

राजद की सीटें (19)

नवादा- विभा देवीभागलपुर-बुलो मंडलबांका-जयप्रकाश यादवमधेपुरा-शरद यादवदरभंगा- अब्दुल बारी सिद्दीकीवैशाली-रघुवंश प्रसाद सिंहगोपालगंज-सुरेंद्र राम उर्फ महंत जीसीवान-हिना शहाबमहाराजगंज-रणधीर सिंहसारण-चंद्रिका रायहाजीपुर-शिव चंद्र रायबेगूसराय-तनवीर हसनपाटलिपुत्र-मीसा भारतीबक्सर-जगदानंद सिंहजहानाबाद-सुरेंद्र यादवझंझारपुर-गुलाब यादवअररिया-सरफराज आलमसीतामढ़ी-अर्जुन रायशिवहर-आरा की सीट सीपीआई एम एल को दी गई-राजू यादव

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारतेज प्रताप यादवआरजेडीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील