लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप यादव का विवाद खड़ा कर देने वाला बयान, कहा- मैं कृष्ण हूं और तेजस्वी अर्जुन, जो कोई भी बोलेगा चीर के रख देंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2019 10:59 IST

तेजप्रताप ने कहा कि 'लोग सोशल मीडिया पर बोलते हैं कि दोनों भाइयों में लड़ाई है. मैं कृष्ण हूं, वो अर्जुन है, जो कोई भी बोलेगा तो चीर देंगे. लोग बोलते हैं, हम लालू जी की नकल करते हैं. आंख खुलती है तो बच्चा मां-बाप का ही मुंह देखता है. 

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप यादव ने कहा है कि अर्जुन (तेजस्वी) किसी काम में व्यस्त हैं, अर्जुन ने हमें पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में भेजा है. उन्होंने कहा कि माता यशोदा के पास हम कृष्ण आ गए हैं, कृष्ण-अर्जुन बिल्कुल एकजुट हैं, दोनों भाइयों में कोई मतभेद नहीं है.

लालू प्रसाद यादव के परिवार में दोनों भाइयों के बीच चल रही खटपट की खबरों पर आज विराम लगाते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा है कि 'अर्जुन (तेजस्वी) किसी काम में व्यस्त हैं, अर्जुन ने हमें पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में भेजा है. माता यशोदा के पास हम कृष्ण आ गए हैं, कृष्ण-अर्जुन बिल्कुल एकजुट हैं, दोनों भाइयों में कोई मतभेद नहीं है.'

तेजप्रताप ने कहा कि 'लोग सोशल मीडिया पर बोलते हैं कि दोनों भाइयों में लड़ाई है. मैं कृष्ण हूं, वो अर्जुन है, जो कोई भी बोलेगा तो चीर देंगे. लोग बोलते हैं, हम लालू जी की नकल करते हैं. आंख खुलती है तो बच्चा मां-बाप का ही मुंह देखता है. 

उन्होंने कहा कि 'कुछ लोग हम लोगों को लड़ाने में लगे रहते हैं, सदन में भी हमारे भाई के खिलाफ अनाप-शनाप बोला जाता है. विरोधी कहते हैं कि तेजस्वी यादव भगोड़ा है, हम तेजस्वी के साथ खड़े हैं, तेजस्वी यादव का मजबूती से साथ देना है. 

अपने चिरपरिचित अंदाज में बोलते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि '2020 में हम विरोधियों को पटखनी देंगे. 2020 में हमें बड़ी लड़ाई लड़नी है, इसके लिए हमें मुस्तैद रहना है. कौन कहता है कि लालू जी हमारे बीच में नहीं हैं, सबके दिल में हैं लालू जी. बस महसूस करने की जरूरत है, लालू जी को जेल से बाहर निकालना है, इसके लिए खून का एक-एक कतरा बहाना है. 

तेजप्रताप ने कहा कि हम दोनों भाई करण-अर्जुन नहीं हैं बल्कि हम दोनों कृष्ण और अर्जुन हैं. क्योंकि हम कृष्ण भगवान के वंशज हैं और हमारा हीरो सिर्फ तेजस्वी यादव है.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए