लाइव न्यूज़ :

बिहारः तेजप्रताप यादव की गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार, आनन-फानन पहुंचाया अस्पताल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2019 15:08 IST

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में बाल-बाल बचे तेज प्रताप।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना में तेजप्रताप की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.तेज प्रताप यादव अपने घर से पार्टी कार्यालय आज दोपहर को जा रहे थे.

पटना, 31 मईः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की गाडी सडक दुर्घटना का शिकार हो गई. इस दुर्घटा में तेज प्रताप यादव बाल-बाल बचे. हालांकि, उन्हें हल्की चोटें आयी हैं. फिलहाल, उन्हें इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना राजधानी पटना के ईको पार्क के पास आज दोपहर में घटी है. इस घटना से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है. दुर्घटना में तेजप्रताप की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज प्रताप यादव अपने घर से पार्टी कार्यालय आज दोपहर को जा रहे थे. इसी दौरान राजधानी स्थित ईको पार्क पार्क के पास तेज प्रताप यादव की स्कॉर्ट गाडी आगे निकल गई. इसके बाद हुंडई वरना गाडी से तेज प्रताप यादव की गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना उस समय हुई, जब तेज प्रताप यादव गाड़ी में मौजूद थे. हादसे में तेज प्रताप यादव बाल-बाल बच गये. उन्हें हल्की चोटें आई हैं. बताया जाता है कि तेज प्रताप यादव के घुटने में चोट लगी है. हादसे में तेज प्रताप यादव के दो सहयोगी भी घायल हो गये हैं. 

आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों गाड़ियों की रफ्तार काफी अधिक थी. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी मौके पर तुरंत पहुंच गई. हादसे में घायल हुए लोगों को पुलिस स्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल ले गई. इस भीषण टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों की माने तो दूसरी गाड़ी पर बीआईटी मेसरा के छात्र सवार थे. इस घटना के बाद राबड़ी देवी के अलावा तेजस्वी यादव समेत तमाम नेता अस्पताल पहुंचकर तेज प्रताप का हालचाल जाना है. फिलहाल अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. पुलिस जांच में जुट गई है.

इससे पहले फरवरी महीने में मुजफ्फरपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर के काफिले में बडा सडक हादसा हो गया था. तब सीपी ठाकुर के स्कॉर्ट में शामिल एक गाडी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे में एक दारोगा की मौत हो गई थी. वहीं, तीन अन्य सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मृतक दारोगा की पहचान रतन ठाकुर के रूप में हुई थी. उस वक्त पूर्व मंत्री सीपी ठाकुर मोतिहारी जा रहे थे.

इसी दौरान मुजफ्फरपुर में उन्हें स्कॉर्ट पार्टी दी गई. इस गाड़ी पर चालक गुड्डू के अलावा एसआई रतन ठाकुर, होमगार्ड के जवान ललन कुमार और एक अन्य सिपाही सवार थे. जैसे ही काफिला मोतीपुर प्रखंड कार्यालय के पास एनएच 28 पर पहुंचा तो स्कॉर्ट में चल रही पुलिस की गाडी दुर्घटना का शिकार हो गई. कहा जा रहा है कि मोतिहारी से आ रही एक अनियंत्रित बस ने पुलिस की बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी. इससे हादसा हो गया था.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया