लाइव न्यूज़ :

Tej Pratap Yadav Aishwarya Rai Divorce Case: पत्नी ऐश्वर्या राय को तेजप्रताप से चाहिए राबड़ी आवास जैसा घर?, कार, ड्राइवर, नौकर और हर माह ₹1,50,000

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2025 16:54 IST

Tej Pratap Yadav Aishwarya Rai Divorce Case: तेजप्रताप ने पटना के गोला रोड में ₹20,000 किराए वाले तीन कमरे के फ्लैट की पेशकश की। लेकिन ऐश्वर्या ने इसे लेने से इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देTej Pratap Yadav Aishwarya Rai Divorce Case: 18 फरवरी को अगली सुनवाई होगी।Tej Pratap Yadav Aishwarya Rai Divorce Case: ₹1.5 लाख खर्च की डिमांड भी रखी गई है।Tej Pratap Yadav Aishwarya Rai Divorce Case: मामले को 6 महीने के अंदर निपटाएं।

पटनाः राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े पुत्र पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव का पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक का मामला उलझता जा रहा है। ऐश्वर्या राय ने तलाक देने के लिए तेजप्रताप यादव के सामने बड़ी मांग रख दी है। दरअसल, तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक का मामला पटना की फैमिली कोर्ट में चल रहा है। बीते 6 साल से यह मामला कोर्ट में चल रहा है। अब ऐश्वर्या राय ने पटना के एसके पुरी इलाके में राबड़ी आवास जैसी सुविधा वाले घर की मांग की है। इसके अलावा, कार, ड्राइवर, नौकर और हर महीने ₹1.5 लाख खर्च की डिमांड भी रखी गई है। इस पर 18 फरवरी को अगली सुनवाई होगी।

बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को जुलाई में आदेश दिया था कि कोर्ट इस मामले को 6 महीने के अंदर निपटाएं। हालांकि 6 महीने के बाद भी इस मामले का निपटारा नहीं हो सका है। उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही ऐश्वर्या राय ने राबड़ी देवी पर आरोप लगाया कि उन्हें राबड़ी देवी ने बाल खींच कर मारा है।

यहीं नहीं उन्होंने ये भी कहा कि राबड़ी आवास के गार्ड ने भी उनपर हाथ उठाया। राबड़ी देवी ने उनका फोन तक छीन लिया और मां- बाप को अपशब्द बोल जलील कर रही हैं। इस घटना के बाद ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय दल बल के साथ राबड़ी आवास पहुंचे। पुलिस को बुलाया और ऐश्वर्या को लेकर चले गए। तब से दोनों में विवाद चल रहा है।

सितंबर 2023 में फैमिली कोर्ट ने तेजप्रताप को ऐश्वर्या के लिए रहने की व्यवस्था करने का आदेश दिया था। तेजप्रताप ने पटना के गोला रोड में ₹20,000 किराए वाले तीन कमरे के फ्लैट की पेशकश की। लेकिन ऐश्वर्या ने इसे लेने से इनकार कर दिया। ऐश्वर्या ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि उन्हें पैसे नहीं, बल्कि 10 सर्कुलर रोड जैसा घर और सुविधाएं चाहिए।

अब कोर्ट ने उन्हें एसके पुरी इलाके में घर चिह्नित कर जानकारी देने को कहा है। इसबीच तेजप्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने कहा कि तेजप्रताप अब तक जो भी पैसे दे चुके हैं, उसे ऐश्वर्या को वापस करना चाहिए। इस पर ऐश्वर्या ने ₹10 लाख लौटा दिए। लेकिन बाद में उन्होंने ₹1.5 लाख महीना भत्ता और अन्य सुविधाओं की मांग कर दी। 18 फरवरी को होने वाली सुनवाई में यह तय होगा कि ऐश्वर्या की नई मांगों पर कोर्ट क्या निर्णय लेता है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीपटनाबिहारकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी