लाइव न्यूज़ :

तलाक की अर्जी दाखिल होते ही हुआ असर, बहू ऐश्वर्या ने उठाया ऐसा कदम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 6, 2018 09:20 IST

Tej Pratap Yadav - Aishwarya Rai Divorce: शादी के खुश समय बाद से ही तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय अलग रह रहे थे, लेकिन तलाक की अर्जी दाखिल करके तेज प्रताप ने ऐश्वर्या को अलग कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

Open in App

पटना, 06 नवंबर: तेजप्रताप ने सिविल कोर्ट में जो तलाक की अर्जी दायर की है, उसकी 29 नवंबर को सुनवाई होनी है. कहा जा रहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया था. अभी ऐश्वर्या अपने पिता के घर रह रही थी. लालू प्रसाद के धर्मगुरु ने परिवार में बढ़ती कलह के पीछे भी उनकी पत्नी ऐश्वर्या को ही जिम्मेदार ठहराया. अपने गुरु की सलाह के बाद पटना आने पर तेजप्रताप ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की.

इस बीच जो एक बात निकल कर सामने आ रही है कि जिस दिन तेजप्रताप ने तलाक की अर्जी डाली उस दिन से लगातार ऐश्वर्या राय अपनी ससुराल यानी राबड़ी देवी के आवास में रह रही हैं. वो अपने सास की सेवा भी कर रही हैं. बावजूद इसके नाराज तेजप्रताप का दिल पिघलने का नाम नहीं ले रहा है. पटना सिविल कोर्ट में दायर अर्जी में तेजप्रताप ने लिखा है कि ऐश्वर्या उन्हें और उनके छोटे भाई तेजस्वी को लड़वाना चाहती थीं और वह दोनों के बीच दीवार बनने की कोशिश कर रही थीं. तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी तीन सेट में दी है. पहले सेट में हिंदू विवाह अधिनियम 13 (1) के तहत तलाक का है. दूसरे सेट में अधिनियम 14 (1) के तहत इसमें एक वर्ष के अंदर तलाक की मांग की गई है. तीसरे सेट में धारा 22 के तहत अदालत में सुनवाई की प्रक्रि या बंद कमरे में करने और इसको प्रकाशित नहीं करने की मांग की गई है. सिविल कोर्ट में दायर अर्जी में इस बात का भी जिक्र है कि उनके और उनकी पत्नी के बीच नौ जून और 11 जून को मारपीट तक की नौबत भी आई थी. इसके पहले जुलाई ओर अगस्त महीने में भी ऐश्वर्या ओर तेज प्रताप में लड़ाई हुई थी. आरोपों के मुताबिक ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रिका प्रसाद के लिए सारण लोकसभा का टिकट भी मांग रही थी. इसके लिए वह लगातार तेज प्रताप पर दबाव बना रही थी.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारत39, हार्डिंग रोड नहीं 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रहेंगी राबड़ी देवी?, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगा दी रोक?

भारतLand-for-jobs-scam case: अदालत ने ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में तेज प्रताप यादव के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos