लाइव न्यूज़ :

गोधरा कांड के बाद अहमद पटेल ने दिए थे तीस्ता सीतलवाड़ को 30 लाख रुपये, सामाजिक कार्यकर्ता के पूर्व सहयोगी रईस खान पठान ने बताया

By रुस्तम राणा | Updated: July 16, 2022 20:47 IST

रईस खान पठान ने कहा ने कहा कि शुरू में तीस्ता को 5 लाख रुपये की राशि दी गई। बाद में 25 लाख रुपये की राशि तीस्ता को सौंपी। 

Open in App

अहमदाबाद: तीस्ता सीतलवाड़ के पूर्व सहयोगी रईस खान ने अहमद पटेल द्वारा तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात दंगे के बाद 30 लाख रुपये देने की बात कबूली है। दरअसल, इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने एक एफिडेविट फ़ाइल में कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा के सलाहकार अहमद पटेल के पास से समाजिक कार्यकर्ता को दो बार पैसे दिए गए हैं। 

शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान रईस खान पठान ने कहा कि अहमद पटेल ने तीस्ता को अपनी ही पार्टी और देश-विदेश की एजेंसियों से फंड देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शुरू में तीस्ता को 5 लाख रुपये की राशि दी गई। बाद में 25 लाख रुपये की राशि तीस्ता को सौंपी। 

तीस्ता के पूर्व सहयोगी ने कहा कि 2002 के गुजरात दंगों के बाद, जब अहमद पटेल ने पहली बार तीस्ता को सर्किट हाउस में मिलने के लिए बुलाया, तो मैं भी उसके साथ था। अहमद पटेल ने तीस्ता से कहा कि वह बाबरी मस्जिद दंगों में उनकी भूमिका से परिचित हैं। 

पठान ने कहा कि यह शुरूआती दौर की बात है। उन्होंने कहा कि तीस्ता पहले से ही अहमद पटेल को जानती थी। गुजरात दंगे होने के कुछ दिनों बाद दोनों की पहली मुलाकात सर्किट हाउस में हुई थी। अहमद पटेल ने सर्किट हाउस में तीस्ता को मिलने के बुलाया था। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग के लिए मैं भी तीस्ता के साथ गया था। 

रईस खान के अनुसार, इस मुलाकात में अहमद पटेल ने तीस्ता सीतलवाड़ से कहा कि मैं आपके काम से अच्छी तरह परिचित हूं, जो आपने बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि आंदोलन के समय काम किया था। तब हम सत्ता में थे, लेकिन अब नहीं हैं। दोनों की लंबी बातचीत के बाद बात फंड पर आकर रुकी। तीस्ता सीतलवाड़ ने साफ कह दिया था कि हमारे पास फंड नहीं है। अगर फंड की कमी होती है तो आगे हम काम नहीं कर पाएंगे। तब अहमद पटेल ने तीस्ता को फंड को लेकर बेफिक्र होने के लिए कहा। 

पठान ने आगे बताया कि तीस्ता से पटेल ने कहा कि हम हमारी के पार्टी के द्वारा आपको फंड मुहैया कराएंगे। इसके अलावा आपको देश-विदेश से बहुत सारी एजेंसियां आपको फंड देंगी। इस पर तीस्ता ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो आप जैसा चाहेंगे वैसा काम होगा। रईस खान ने कहा कि पहली फंडिंग पांच लाख की हुई थी, जो अहमद पटेल ने तीस्ता सीतलवाड़ को दिए। इसके दो दिन बाद शाहीबाग सर्किट (अहमदाबाद) के अंदर उन्होंने 25 लाख रुपये से भरा बैग दिया।  

टॅग्स :गुजरातकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार