लाइव न्यूज़ :

तीर्थ पुरोहित उत्तराखंड की 15 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:23 IST

Open in App

ऋषिकेश, 18 नवंबर देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहे चारधाम तीर्थ पुरोहितों के एक संगठन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेंगे ।

चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत समिति की यहां आम बैठक के बाद उसके अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम प्रदेश में 15 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे लेकिन वे रणनीतिक रूप से कई सीटों के परिणाम पर अपना प्रभाव डालेंगे ।’’

उन्होंने बताया कि समिति पत्राचार अभियान चलाकर जनता को भी देवस्थानम बोर्ड के बारे में जागरूक करेगी । उन्होंने कहा, ‘‘ हम यजमानों को बताएंगे कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने कैसे ढाई हजार साल पुरानी सर्वमान्य परम्परा को समाप्त कर हम पर देवस्थानम एक्ट थोपा है ।’’

कोटियाल ने यह भी कहा कि अगर सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को जल्द समाप्त नही किया तो गैरसैंण में होने वाले आगामी सत्र में विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में गठित चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग किए जाने की मांग को लेकर चारों हिमालयी धामों—बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री, के तीर्थ पुरोहित लंबे समय से आंदोलनरत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए