लाइव न्यूज़ :

गलत बस में चढ़ने के बाद चार दिन पश्चात घर पहुंची किशोरी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:42 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र), 17 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 15 वर्षीय एक लड़की गलत बस में सवार हो गई और पालघर में अपने घर जाने के बदले जलगांव पहुंच गयी। पुलिस और कुछ स्वैच्छिक संगठनों के सदस्यों के प्रयासों के बाद वह चार दिन बाद अपने परिवार के साथ फिर से मिल सकी।

वसई में मांडवी थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब पांच दिन पहले पालघर की वसई तहसील के मजीवली गांव की रूपानी फासले अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ ठाणे के भिवंडी में एक ईंट भट्ठे पर काम करने गई थी। लेकिन घर लौटते समय वह गलत बस में चढ़ गई और जलगांव में परोला चली गई।

उन्होंने बताया कि परोला में स्थानीय लोगों ने लड़की को देखा और उससे पूछा कि वह कहां की है क्योंकि वह घबराई हुई लग रही थी। लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वहां के पुलिस कर्मियों ने तुरंत मंडावी थाने से संपर्क किया और उन्हें इसकी जानकारी दी। मंडावी थाने ने लड़की के माता-पिता से संपर्क किया।

लड़की के माता-पिता ने आर्थिक तंगी के कारण उसे वापस लाने के लिए जलगांव की यात्रा करने में असमर्थता जतायी। तब कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने मदद की और एक स्थानीय एनजीओ के अध्यक्ष रोहन गायकवाड़ ने बृहस्पतिवार को उसे घर पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील