लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से औरैया जा रही स्लीपर बस में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 21, 2021 15:25 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 21 सितंबर दिल्‍ली से औरैया जा रही एक स्‍लीपर कोच बस में नाबालिग बच्ची के साथ कथित बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि शिकोहाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपनी 15 वर्षीया बेटी और भांजी के साथ सोमवार की रात एक स्लीपर कोच बस से दिल्ली, बदरपुर बॉर्डर से शिकोहाबाद के लिए रवाना हुई थी।

तहरीर के अनुसार, रास्ते में नोएडा-आगरा के बीच बस रूकने पर सभी लोग शौच आदि के उतरे तो वह भी नीचे उतर गयी। इसी बीच बस के परिचालक बबलू के साथी आशु ने बस में ऊपर की सीट पर ले जाकर उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया।

महिला ने आरोप लगाया है कि शौच करके लौटने पर उसने अपनी बेटी को ऊपर के स्लीपर कोच से उतरने देखा और पूछने पर उसने अपने साथ बलात्कार की बात कही। तहरीर के अनुसार, महिला ने घटना से नाराज होकर बस रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी और ‘‘परिचालक बबलू ने मेरा हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया।’’

तहरीर के अनुसार, ‘‘एक आरोपी आशु अलीगढ़ के टप्पल के पास उतर गया और कुछ देर बाद मथुरा के नौझील में दूसरा आरोपी बबलू भी उतर गया। मैंने अपने बेटे को फोन पर सारी बात बतायी। आज मंगलवार सुबह सात बजे शिकोहाबाद पहुंचकर प्रतापपुर चौराहे पर बस रोककर पुलिस को घटना की सूचना दी।''

पुलिस ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम बस को थाने ले आई जहां फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने बारीकी से बस की जांच की।

एसएसपी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी आशु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और बबलू के खिलाफ धारा 354 (छेड़खानी) में मामला दर्ज किया गया है।

कुमार ने बताया कि बलात्कार के आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए