लाइव न्यूज़ :

मोबाइल पर ऑन लाइन खेलों का आदी किशोर घर से लापता

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:26 IST

Open in App

जयपुर, 10 दिसंबर राजस्थान के नागौर जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र के एक गांव से मोबाइल पर ऑनलाइन खेलों का आदी 12 साल का एक किशोर लापता हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि किशोर का नाम प्रवीण है और वह सातवीं कक्षा का छात्र है वह बुधवार सुबह बिना अपनी मां को बताये अपने साथ मां का स्मार्ट मोबाइल फोन और 700 रूपये लेकर घर से निकला था।

उन्होंने बताया कि जब वह दोपहर तक वापस नहीं लौटा तब उसकी मां ने उसे ढूंढना शुरू किया। किशोर के बारे कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसके अपहरण का मामला लाडनूं थाने में बृहस्पतिवार को दर्ज करवाया।

उन्होंने बताया कि लापता किशोर के चाचा ने मामला दर्ज करवाया। चाचा ने बताया कि किशोर मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने का आदी था और पिछले 5-6 दिनों से उसमें पूरी तरह शामिल था, जब हम उसे ढूंढने में विफल हुए तब हमने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज करवाया। किशोर के पिता आसाम में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए