लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन को लेकर केजरीवाल का केंद्र पर तंज, बोले-पाकिस्तान युद्ध कर दे तो क्या राज्य अपना-अपना टैंक खरीदेंगे

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:37 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को कह दिया गया है कि अपना-अपना इंतजाम कर लो।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल का दावा- केन्द्र ने राज्यों से खुद ही टीके खरीदने को कहाबोले-भारत में अपनी जनता को टीके लगवाने के बजाय विदेश भेज दिएकोई राज्य टीके की व्यवस्था नहीं कर पाया-केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को कह दिया गया है कि अपना-अपना इंतजाम कर लो। कल पाकिस्तान से भारत का युद्ध हो जाए तो ये थोड़ी कहेंगे कि सारे राज्य अपना अपना देख लें। उत्तर प्रदेश वाले अपना टैंक खरीद लें और दिल्ली वाले अपने हथियार खरीद लें। 

साथ ही केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए ‘टीम इंडिया’ को साथ आना होगा। साथ ही उन्होंने केन्द्र से टीके खरीदने और राज्यों में उन्हें बांटने की भी अपील की। केजरीवाल ने पत्रकारों से ऑनलाइन बातचीत में दावा किया कि भारत ने अपना टीकाकरण अभियान छह माह की देरी से शुरू किया।

देर से शुरू किया टीकाकरण अभियान

उन्होंने कहा, ‘दुनिया भर के देशों ने अपने लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर दिया था, लेकिन भारत में अपनी जनता को टीका लगवाने की बजाए टीके विदेश भेजे गए। अगर हमने टीकाकरण अभियान पहले शुरू कर दिया होता तो हम संक्रमण की दूसरी लहर में बहुत से लोगों को बचा सकते थे।’

नहीं कर सके वैक्सीन की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केन्द्र ने राज्यों से खुद ही टीके खरीदने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने टीके खरीदने के प्रयास किए लेकिन कोई राज्य टीके की व्यवस्था नहीं कर पाया। कई राज्यों ने वैश्विक निविदा निकालीं पर उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला।’ 

केंद्र से टीके खरीदकर राज्यों में बांटने की मांग

कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में केन्द्र को सहयोग देने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ हम इस लड़ाई को हार नहीं सकते। अगर केन्द्र यह लड़ाई हारता है तो भाजपा नहीं, बल्कि भारत लड़ाई हारेगा।’ उन्होंने केन्द्र से टीके खरीद कर उन्हें राज्यों में बांटने का अनुरोध किया। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीकोरोना वायरसकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील