लाइव न्यूज़ :

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक हाजिरी के नाम पर कर रहे हैं बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा, घर बैठे बना दे रहे हैं हाजिरी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2025 17:40 IST

दरअसल, शिक्षा विभाग द्वारा नियमों को सख्त किए जाने के बावजूद शिक्षक नए-नए हथकंडे अपनाकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। जिला शिक्षा कार्यालय को मिली शिकायतों में यह बात सामने आई है कि कुछ मामलों में महिला शिक्षिका की जगह पुरुष कर्मचारी उनकी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। 

Open in App

पटना:बिहार की राजधानी पटना जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षक हाजिरी के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा होने का मामला सामने आया है। शिक्षक अब अपनी पर्सनल यूजर आईडी की जगह विद्यालय की यूजर आईडी का इस्तेमाल कर फर्जी हाजिरी दर्ज कर रहे हैं। दरअसल, शिक्षा विभाग द्वारा नियमों को सख्त किए जाने के बावजूद शिक्षक नए-नए हथकंडे अपनाकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। जिला शिक्षा कार्यालय को मिली शिकायतों में यह बात सामने आई है कि कुछ मामलों में महिला शिक्षिका की जगह पुरुष कर्मचारी उनकी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। 

इसके अलावा टोला सेवक, तालिमी मरकज, रसोइया जैसे स्कूल कर्मी इस कार्य के लिए पैसे लेकर शिक्षक की फोटो को मोबाइल कैमरे के सामने रखकर उपस्थिति दर्ज कर देते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कुछ शिक्षक ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ दिखाकर स्कूल से गायब रहते हैं और किसी और से अपनी हाजिरी लगवाते हैं। 

विभाग ने अब इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। जिला शिक्षा कार्यालय की जांच में सामने आया है कि करीब एक हजार से अधिक शिक्षक इस घोटाले में संलिप्त हैं, जो पर्सनल आईडी का इस्तेमाल करने में असमर्थता या सुविधा के चलते स्कूल आईडी का गलत तरीके से इस्तेमाल कर उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। इससे वे स्कूल से लंबे समय तक गैरहाजिर रहने के बावजूद अपनी हाजिरी पूरी दिखा पा रहे हैं। 

जांच के दौरान यह भी पता चला कि कई शिक्षक पूरे महीने में केवल 10 दिनों की ‘इन’ उपस्थिति दर्ज कराते हैं, जबकि बाकी दिन केवल ‘आउट’ सेल्फी के जरिए उपस्थिति दिखाई जाती है। इससे साफ पता चलता है कि शिक्षक बिना स्कूल आए भी उपस्थिति के आंकड़ों को दुरुपयोग कर रहे हैं। इस तरह की धोखाधड़ी से न केवल शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि छात्रों के भविष्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। 

ऐसे शिक्षकों के खिलाफ विभाग अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा, जिसमें निलंबन, वेतन रोकने और सेवा समाप्ति तक के कदम शामिल हो सकते हैं। शिक्षा अधिकारी स्पष्ट कर चुके हैं कि हाजिरी में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

टॅग्स :बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील