लाइव न्यूज़ :

Teacher Recruitment Exam: सभी लोग परीक्षा दें, जो पास होंगे मिलेगी नौकरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने साफ-साफ कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2023 17:21 IST

Teacher Recruitment Exam: बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा है कि परीक्षा भी अपने निर्धारित समय (24, 25 और 26 अगस्त) में आयोजित होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की सरकार दिल्ली की सरकार नहीं है दिल्ली में जुमलेबाजी होती है और बिहार में काम होता है।अब भाजपा पार्टी के नेता लोग सोच रहे हैं कि अब क्या होगा? भाजपा सोच रही है कि बिहार की सरकार अगर अपना वादा पूरा कर देगी तो हम लोग क्या करेंगे?

पटनाः बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने साफ-साफ कहा कि सभी लोग परीक्षा दें, जो परीक्षा देंगे और परीक्षा में पास होंगे उनको नौकरी मिलेगी। लेकिन जो दाहिने बाए करने वाले लोग हैं वही यह सब सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार दिल्ली की सरकार नहीं है दिल्ली में जुमलेबाजी होती है और बिहार में काम होता है।

अब भाजपा पार्टी के नेता लोग सोच रहे हैं कि अब क्या होगा? श्रवण कुमार ने कहा कि हम लोग कहे थे साल में 2 करोड़ नौकरी देंगे और यहां कहा गया है 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे। भाजपा सोच रही है कि बिहार की सरकार अगर अपना वादा पूरा कर देगी तो हम लोग क्या करेंगे?

2024 तक भाजपा पार्टी के नेता लोग चिंता में डूबे हुए हैं और 2024 के बाद जनता उनको आराम करने के लिए इंतजाम कर रही है। भाजपा 2024 के बाद आराम करेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा से कुछ नहीं होने वाला है। भाजपा समाज में भाईचारा बिगड़ने का काम कर रही है।

भाजपा के लोग समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं। देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा समाज में नफरत फैलाना चाहती है। भाई-भाई में लड़ना चाहती है। भाजपा का सारा खेल देश और बिहार की जनता समझ चुकी है। अब ज्यादा दिन तक भाजपा के लोग टिकने वाले नहीं है, उनका जल्द ही सफाया हो जाएगा। आने वाले समय 2024 में भाजपा के नेताओं को उनका जवाब मिल जाएगा।

बता दें कि बीपीएससी ने स्पष्ट कर दिया है किे बीएड को लेकर जो आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है, वह आगामी भर्ती परीक्षा में अप्रभावित रहेगी। यानी होने वाली परीक्षा में बीएड अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा है कि परीक्षा भी अपने निर्धारित समय (24, 25 और 26 अगस्त) में आयोजित होगी। इसमें किसी को कोई संशय नहीं होना चाहिए।

टॅग्स :बिहारबिहार लोक सेवा आयोगपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया