लाइव न्यूज़ :

शिक्षक की हैवानियत! 2 का पहाड़ा याद नहीं करने पर ड्रिल मशीन से हाथ में किया छेद, पास खड़े छात्र ने निकाला प्लग तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2022 09:04 IST

पीड़ित छात्र विवान ने कहा, अनुज सर ने दो का पहाड़ा सुनाने को कहा जब हम नहीं सुना पाए तो वह हाथ में ड्रिल मशीन लिए हुए थे और उन्होंने चला दी।

Open in App
ठळक मुद्देकक्षा पांच के छात्र द्वारा 2 का पहाड़ा न सुना पाने के बाद अनुदेशक ने हाथ पर ड्रिल मशीन चला दी।मामला कानपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मॉडल प्रेमनगर का है।

कानपुरः यहां एक शिक्षक द्वारा छात्र के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो का पहाड़ा न सुनाने पर अनुदेशक ने छात्र के हाथ पर ड्रिल मशीन चला दी। जिसके बाद प्री वोकेशनल कोर्स कराने वाली संस्था आईबीटी ने अनुदेशक को पद से निष्कासित कर दिया है। वहीं बीएसए ने स्कूल की दो शिक्षिकाओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो का पहाड़ा न सुनाने पर कक्षा पांच के छात्र विबान के हाथ पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मॉडल प्रेमनगर में एक निजी संस्था के अनुदेशक ने ड्रिल मशीन चलाकर जख्मी कर दिया। सूचना के बाद अभिभावकों ने स्कूल में जाकर हंगामा किया। 

पीड़ित छात्र विवान ने कहा, अनुज सर ने दो का पहाड़ा सुनाने को कहा जब हम नहीं सुना पाए तो वह हाथ में ड्रिल मशीन लिए हुए थे और उन्होंने चला दी। विवान ने बताया कि अनुदेशक ने जैसे ही ड्रिल मशीन चलाया वहां पास खड़े छात्र कृष्णा ने मशीन का प्लग हटा दिया। ड्रिल मशीन चलने से छात्र के बाएं हाथ में चोट के निशान हैं।

 मामले पर निष्कासित किए गए अनुदेशक अनुज पांडे का कहना है कि पुस्तकालय के लिए बुक पॉइंट बनाने का काम चल रहा था, छात्र को ड्रिल मशीन गलती से छू गई। इस संबंध में हमने खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमनगर से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

टॅग्स :कानपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए