लाइव न्यूज़ :

तेदेपा ने रिक्त सरकारी आदेशों की जांच की मांग की

By भाषा | Updated: August 13, 2021 18:48 IST

Open in App

अमरावती, 13 अगस्त तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने शुक्रवार को आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से हाल के दिनों में वाई एस जगनमोहन रेड्डी सरकार द्वारा जारी किये गये रिक्त सरकारी आदेशों की जांच कराने का अनुरोध किया।

तेदेपा के विधायक गड्डे राममोहन और महासचिव वी रमैया की अगुवाई में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने विजयवाड़ा में राजभवन में राज्यपाल से भेंट की तथा रिक्त एवं गोपनीय सरकारी आदेशों की शिकायत करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने राज्यपाल से कहा, ‘‘ पिछले दस दिनों में अकेले सामान्य प्रशासन विभाग ने बिना किसी पाठ्यसामग्री के करीब 50 सरकारी आदेश जारी किये जिससे संदेह पैदा होता है। और ज्यादातर सरकारी आदेश आधी रात को जारी किये गये।’’

इन दोनों तेदेपा नेताओं ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने राज्यपल से तथ्याों को सामने लाने के लिए जांच कराने की अपील की। उन्होने कहा , ‘‘ हम राज्यपाल के पास यह मुद्दा इसलिए ले गये क्योंकि हर सरकारी आदेश उनके नाम से जारी किया गया। हमने उन्हें इस संबंध में सबूत सौंपा। ’’

दोनों ने सवाल किया कि सरकार पारदर्शी क्यों नहीं हो सकती है और ऐसे गुप्त आदेश जारी करने की जरूरत कहां है। उन्होंने कहा कि दो अगस्त के बार कई सरकारी आदेश ऑनलाइन जारी किये गये लेकिन उनमें सामग्री नदारद है जिससे नौकरशाह भी हैरान है। उन्होंने कहा कि सबसे रोचक बात है कि उनमें से किसी पर भी ‘गोपनीय’ भी नहीं लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए