लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने चंद्रबाबू नायडू को लिखी चट्ठी, 'एनडीए छोड़ने का फैसला एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 24, 2018 12:54 IST

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर तेलुगु देसम पार्टी ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सीएम चंद्रबाबू नायडू को चिट्ठी लिखी है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 मार्च: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने तेलुगु देसम पार्टी के एनडीए का साथ छोड़ने के फैसले को 'एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया है। शाह ने ये बातें शुक्रवार को टीडीपी मुखिया को लिखे एक खत में कही। उन्होंने लिखा, 'यह फैसला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। इसमें विकास की कोई चिंता नहीं है।' इससे पहले टीडीपी मुखिया ने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर बीजेपी इतना सख्त रवैया क्यों अपना रही है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते टीडीपी के दो मंत्रियों ने सरकार से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी ने एनडीए का साथ छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ेंःमोदी सरकार के खिलाफ टीडीपी ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, विपक्ष ने जताया समर्थन

अमित शाह ने चिट्ठी में लिखी ये प्रमुख बातेंः-

- सबसे पहले आपको और आंध्र प्रदेश की पांच करोड़ जनता को उगड़ी की बधाई। मैं यह चिट्ठी टीडीपी के एनडीए से बाहर जाने के बाद लिख रहा हूं। यह फैसला एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह फैसला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित लगता है ना कि विकास से प्रेरित।

- बीजेपी सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर चलती है। हमारे विकास के एजेंडे में आंध्र प्रदेश प्रमुखता से है। यह सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।

- आंध्र प्रदेश के बंटवारे से लेकर अभी तक बीजेपी ने ही तमिल लोगों के हितों की रक्षा की है।

- अगर आपको याद हो तो पिछले लोकसभा और राज्यसभा चुनाव में जब आपकी पार्टी को जरूरत थी जो बीजेपी ने साथ दिया था। ताकि राज्य के लोगों की मेहनत के साथ न्याय हो सके।

- केंद्र में एनडीए की सरकार का आप अंग थे जो आंध्र प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। प्रदेश इस वक्त विभाजन के दौर से गुजर रहा है। यह बेहद संवेदनशील समय है।

तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) और वाईएसआर-कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। ये पहला मौका है जब मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दो नोटिस दिए गए हैं। विपक्ष ने इस अविश्वास प्रस्ताव पर अपना समर्थन जताया है।

इससे पहले टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने आज बीजेपी अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें लगा कि एनडीए के साथ आगे बढ़ना निरर्थक है क्योंकि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 को अक्षरश: लागू करने की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने में असफल हो गई। उन्होंने जिक्र किया कि राज्यसभा में दिए गए आश्वासन और अधिनियम के ज्यादातर महत्वपूर्ण प्रावधानों पर प्रक्रिया बहुत सुस्त, असंतोषजनक और निराशाजनक ढंग से चल रही थी।

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमीअमित शाहचंद्रबाबू नायडूआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष