Breaking News: पूर्व सीएम और TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे घर में नजरबंद, धारा-144 लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 11, 2019 09:08 AM2019-09-11T09:08:32+5:302019-09-11T11:02:33+5:30

तेलगु देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सुबह 8 बजे से 8 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे। उनके बेटे नारा लोकेश ने कहा है कि हमारे पूरे नेतृत्व को नजरबंद कर दिया गया है।

TDP Chief N. Chandrababu Naidu and his son, Nara Lokesh have been put under house arrest. | Breaking News: पूर्व सीएम और TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे घर में नजरबंद, धारा-144 लागू

Breaking News: पूर्व सीएम और TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे घर में नजरबंद, धारा-144 लागू

Highlightsपुलिस का कहना है कि टीडीपी ने राजनीतिक रैली करने के लिए अनुमति नहीं ली थी।टीडीपी की रैली राजनीतिक रैली 'chalo atmakur'के मद्देनजर के कई बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया है।

आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को नजरबंद कर दिया गया है।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने टीडीपी की रैली राजनीतिक रैली 'चलो अटमाकुर' के मद्देनजर के कई बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया है। कुछ इलाकों में धारा-144 लागू किया गया है।

टीडीपी ने जगन सरकार पर राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाते हुए रैली का आह्वान किया था। पुलिस का कहना है कि टीडीपी ने राजनीतिक रैली करने के लिए अनुमति नहीं ली थी।

तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता नारा लोकेश ने कहा, यह तानाशाही है, हमें एक अलोकतांत्रिक तरीके से रोका जा रहा है। टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। वाईएसआरसीपी के विधायक खुलेआम हमें धमकी दे रहे हैं, कह रहे हैं कि पुलिस उनके साथ है।

सत्तारूढ़ पार्टी आंध्र प्रदेश में हमारी पार्टी का गला घोंटने की कोशिश कर रही है। हम अपनी गतिविधियों को लोकतांत्रिक तरीके से कर रहे थे लेकिन हमारे पूरे नेतृत्व को नजरबंद कर दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है।

तेलगु देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सुबह 8 बजे से 8 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे।

वहीं चंद्रबाबू नायडू के आवास पर जाने की कोशिश कर रहे तेदेपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और हिरासत में ले लिया है।

 

विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और तेदेपा नेता भूमा अखिला प्रिया को नोवोटेल होटल में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Web Title: TDP Chief N. Chandrababu Naidu and his son, Nara Lokesh have been put under house arrest.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे