लाइव न्यूज़ :

‘नये भारत’ में ‘कर आतंकवाद’ ने ली CCD संस्थापक की जान: कांग्रेस

By भाषा | Updated: August 1, 2019 05:38 IST

Open in App

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार के शासन में ‘‘‘कर आतंकवाद’’ ने कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक वी जी सिद्धार्थ की जान ले ली, जिनका शव बुधवार को कर्नाटक में नेत्रावती नदी के किनारे मिला। सिद्धार्थ (59) की मौत ने कारोबार जगत को स्तब्ध कर दिया है।

दरअसल, उनकी मौत के बारे में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। एक ओर जहां पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या के तौर पर देख रही है, वहीं दूसरी ओर आयकर अधिकारियों की प्रताड़ना को उनकी कथित आत्महत्या का एक संभावित कारण बताया जा रहा है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘व्यापार करने में सहूलियत का अंत, ‘कर आतंकवाद’ ने एक और जान ली, न्यू इंडिया।’’ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया, जिन्होंने उन्हें मजबूत एवं निर्बाध अर्थव्यवस्था के लिए वोट दिया था।

उल्लेखनीय है कि कथित तौर पर सिद्धार्थ द्वारा लिखे गए पत्र में उन्होंने आयकर विभाग पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि, विभाग ने आरोपों से इनकार किया है। कांग्रेस ने सिद्धार्थ की मौत के लिए जिम्मेदार कारणों पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस भी दिया। सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक पुरानी धारणा रही है कि सरकार का कारोबार जगत में कोई काम नहीं है और मोदी ने 2014 से पहले अपने चुनाव प्रचार में इस बारे में बड़ी-बड़ी बातें की थीं। आज उन्होंने उन लोगों के साथ विश्वासघात किया है, जिन्होंने उन्हें मजबूत, स्वतंत्र और निर्बाध अर्थव्यवस्था के लिए वोट किया था।’’

सिंघवी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘फिर से निर्वाचित होने के बाद मोदी ने बहुसंख्यकवाद, अल्पसंख्यकवाद, कश्मीर, पाकिस्तान, मुस्लिम महिला, राम और यहां तक कि ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के जरिये लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश की। लेकिव वास्तव में किन चीजों से? चरमराती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, ढहता हुआ आधारभूत ढांचा, मरते किसान, खराब होती कानून एवं व्यवस्था से।’’ सिद्धार्थ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि उनकी मृत्यु ने ‘‘चिंताजनक प्रवृत्ति’’ को प्रदर्शित किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस भाजपा शासन में ‘इज ऑफ इंडिग बिजनेस’ में तब्दील हो रही है। ’’

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने सिद्धार्थ की मौत मामले की एक निष्पक्ष और उचित जांच की मांग की। कांग्रेस की राज्य इकाई ने सोशल मीडिया में जारी बयान में कहा है कि यह घटना आयकर अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न और भारत की उद्यमशीलता की स्थिति में गिरावट, कर आतंक और अर्थव्यवस्था के पतन का नतीजा है। संप्रग के शासनकाल में फलने-फूलने वाली कंपनियां बंद हो गई हैं और कई लोग बेरोजगार हो गए हैं।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने कहा कि सिद्धार्थ की मृत्यु ‘‘दुखद और रहस्यमय’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘उन कारणों के साथ ही उनके (सिद्धार्थ के) जीवन का इस दुखद तरीके से अंत करने वाले अदृश्य कारणों का पता एक निष्पक्ष एवं उचित जांच से चलना चाहिए।’’ कर्नाटक कांग्रेस प्रवक्ता ब्रजेश कलप्पा ने कहा कि ‘‘उन्हें कर आतंकियों ने निर्दयतापूर्वक मार डाला।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसरणदीप सुरजेवालाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?