लाइव न्यूज़ :

झारखंड की कंपनी पर आयकर विभाग के छापे में करोड़ों की कर चोरी का खुलासा

By भाषा | Updated: March 22, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च आयकर विभाग ने ‘स्पॉन्ज आयरन’ और लोहे की छड़ों का उत्पादन और विक्रय करने वाली झारखंड की कंपनी के परिसरों पर छापेमारी के बाद करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता लगाया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीबीडीटी ने बताया कि 17 मार्च से 20 मार्च तक चले अभियान में कंपनी के 20 परिसरों की तलाशी ली गई। बोर्ड ने कहा कि कंपनी के पास पेट्रोल पंपों की डीलरशिप भी है और तलाशी अभियान में चार करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और आभूषण भी बरामद किए गए।

सीबीडीटी की ओर से एक वक्तव्य में कहा गया, “कंपनी द्वारा किया जा रहा उत्पादन और बिक्री खातों में दर्ज नहीं था और फर्जी कंपनियों के नेटवर्क के इस्तेमाल से बिना किसी स्रोत के आय अर्जित की जा रही थी।”

वक्तव्य में कहा गया, “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 185 करोड़ रुपये का उत्पादन किया गया, जिसका कोई लेखाजोखा नहीं है।”

सीबीडीटी की जांच में वास्तविक उत्पादन के विवरण का भी खुलासा हुआ जो खाते में दर्ज नहीं है।

वक्तव्य में कहा गया, “इस कंपनी के उत्पाद (जैसे कि लोहा, स्टील इंगोट और छड़ें तथा टीएमटी छड़ें) निर्माण कार्य और अवसंरचनात्मक परियोजनाओं में इस्तेमाल किए जाते हैं और बिना किसी लेखाजोखा किया गया उत्पादन पूर्वी भारत में नकदी के बदले बेचा जाता है।”

वक्तव्य में कहा गया, “इससे जो नकद आय होती है (लगभग सौ करोड़ रुपये) उसे शेयर पूंजी तथा कर्ज के रूप में और कोलकाता स्थित शेल कंपनियों के माध्यम से समूह में वापस लाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?