लाइव न्यूज़ :

भाजपा पर निशाना! वरुण गांधी ने कहा- बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या, इससे मुंह मोड़ना कपास से आग ढकने जैसा

By विनीत कुमार | Updated: January 28, 2022 17:19 IST

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर कहा है कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है। इससे पहले भी वरुण गांधी कई बार अपनी ही पार्टी की सरकार के स्टैंड के अलग जाकर अपनी बात रखते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या, हालात रोज विकराल होते जा रहे हैं: वरुण गांधीयूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से लगातार रोजगार मुहैया कराए जाने के दावों के बीच वरुण गांधी ने किया ट्वीट

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा कि देश में आज बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है।

वरुण गांधी ने लिख, 'देश में आज बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। स्थिति विकराल होती जा रही है। इससे मुंह मोड़ना कपास से आग ढकने जैसा है।' वरुण ने ये बातें उस समय लिखी हैं जब यूपी में योगी आदित्यनाथ की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार लाखों की संख्या रोजगार मुहैया कराने का दावा कर रही है।

कई मुद्दों पर पार्टी से अलग स्टैंड

वरुण गांधी ने इससे पहले हाल में इंडियन एक्सप्रेस पर भी बेरोजगारी के विषय पर लेख लिखा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस लेख को शेयर करते हुए कहा था कि विकास को लेकर काफी सारी बातें होने के बावजूद आंकड़े बताते हैं कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां बेरोजगारी बढ़ी है। वरुण गांधी ने साथ ही लिखा था कि राजनीतिक प्रसिद्धि से इतर नौकरी का सृजन कैसे किया जाए, इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में वरुण गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी सहित विनिवेश को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा था कि सोचिये जब हर चीज बिकेगी तब देश का क्या होगा।

उन्होंने कहा, 'देश इस समय संकट में है, महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी तेजी से बढ़ती जा रही है। ऊपर से निजीकरण के नाम पर देश के महत्वपूर्ण संसाधनों को बेचा जा रहा है। सोचिये जब हर चीज बिकेगी तब देश का क्या होगा?'  इससे पहले वरुण गांधी का स्टैंड किसान आंदोलन और कृषि कानूनों को लेकर भी पार्टी से अलग नजर आया था। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में भी उन्होंने मुखर होकर किसानों को कुचले जाने की आलोचना की थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाववरुण गांधीयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टीबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप