लाइव न्यूज़ :

नोएडा को भारत में पहला पूर्ण टीकाकरण वाला जिला बनाने का लक्ष्य : अधिकारी

By भाषा | Updated: May 29, 2021 01:27 IST

Open in App

नोएडा, 28 मई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के शीर्ष अधिकारियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ इसे पूर्ण टीकाकरण वाला पहला जिला बनाने का संकल्प लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी सुहास एल. वाई. ने जिले के शीर्ष स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में यह विचार व्यक्त किया। इस बैठक में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह भी उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने प्रेस को जारी एक बयान में बताया, ‘‘जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से गौतमबुद्ध नगर को कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य सुनिश्चित करने के लिए काम करने को कहा है।’’

गौतमबुद्ध नगर की अनुमानित आबादी 21 लाख की है जिसमें से करीब 15-16 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाना है। शुक्रवार तक 5.71 लोगों को टीके की खुराक लग चुकी है।

बयान के अनुसार गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश में टीकाकरण के मामले में लखनऊ के बाद दूसरे स्थान पर है लेकिन जनसंख्या के अनुपात में टीकाकरण के लिहाज से यह पहला जिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए