लाइव न्यूज़ :

नाना पाटेकर को क्लीन चिट देने का तनुश्री ने किया विरोध

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:07 IST

याचिका में मांग की गई है कि अदालत `झूठी’ रिपोर्ट दायर करने के लिए जांच अधिकारी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करे और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा मामला दर्ज किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस को जब आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कोई सबूत नहीं मिलता दत्ता के वकील नितिन सत्पुते ने अंधेरी में मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट के समक्ष 'विरोध याचिका' दायर की।

 बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ दाखिल छेड़छाड़ की शिकायत के संबंध में पुलिस की ओर से दायर 'बी समरी' रिपोर्ट का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को यहां एक अदालत में याचिका दायर की। पुलिस को जब आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कोई सबूत नहीं मिलता तो वह अदालत के समक्ष 'बी-समरी' रिपोर्ट पेश करती है।

दत्ता ने अक्टूबर 2018 में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ 2008 में फिल्म "हॉर्न ओके प्लीज" के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान परेशान करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। दत्ता की शिकायत के आधार पर पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म के निर्माता समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दत्ता के वकील नितिन सत्पुते ने अंधेरी में मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट के समक्ष 'विरोध याचिका' दायर की।

याचिका में मांग की गई है कि अदालत `झूठी’ रिपोर्ट दायर करने के लिए जांच अधिकारी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करे और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा मामला दर्ज किया जाए। इसमें सभी आरोपियों और जांच अधिकारी के नार्को टेस्ट की भी मांग की गई। दत्ता ने अदालत से मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को जांच सौंपने का आग्रह किया। 

टॅग्स :तनुश्री दत्तानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष