लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु शहरी निकाय चुनाव: मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में डीएमके 18 निगमों में आगे, एआईएडीएमके और कांग्रेस 3-3 नगर पालिकाओं में आगे

By विशाल कुमार | Updated: February 22, 2022 10:25 IST

तमिलनाडु में शनिवार को हुए शहरी निकाय चुनावों में 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में मुख्य मुकाबला विपक्षी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के बीच है।

Open in App
ठळक मुद्देएआईआएडीएमके वर्तमान में 3 नगर पालिकाओं और 41 नगर पंचायतों में आगे चल रही है।कांग्रेस तीन नगर पालिकाओं, 15 नगर पंचायतों में आगे चल रही है।तमिलनाडु में एक दशक से अधिक समय बाद स्थानीय निकाय चुनाव कराए गए हैं।

चेन्नई: तमिलनाडु में शनिवार को हुए शहरी निकाय चुनावों की आज मतगणना आज हो रही है जिसमें सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) वर्तमान में 18 निगमों, 15 नगर पालिकाओं और 192 नगर पंचायतों में आगे चल रही है।

तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, मुख्य विपक्षी एआईआएडीएमके वर्तमान में 3 नगर पालिकाओं और 41 नगर पंचायतों में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस तीन नगर पालिकाओं, 15 नगर पंचायतों में आगे चल रही है।

बता दें कि, तमिलनाडु में शनिवार को हुए शहरी निकाय चुनावों में 60.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में मुख्य मुकाबला विपक्षी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के बीच है।

एक चरण में राज्य में 21 निगमों, 138 नगरपालिकाओं, 490 शहर पंचायतों और 649 शहरी स्थानीय निकायों में 12,838 पदों के लिए चुनाव हुए। इन चुनावों में कुल 74,416 मतदाताओं की किस्मत दांव पर लगी है।

तमिलनाडु में एक दशक से अधिक समय बाद स्थानीय निकाय चुनाव कराए गए हैं। आखिरी बार 2011 में चुनाव कराए गए थे, जब राज्य में अन्नाद्रमुक सत्ता में थी।

इस बीच, मंगलवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतगणना के दौरान ग्रेटर चेन्नई, अवादी और तांबरम आयुक्तालय के लगभग 2,400 अधिकारी और 7,200 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

बूथ कैप्चरिंग और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों के बाद, राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को चेन्नई, मदुरै, अरियालुर और तिरुवन्नामलाई जिलों के सात मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान का आदेश दिया था। तमिलनाडु के 268 केंद्रों पर मतदान जारी है।

इससे पहले मद्राई हाईकोर्ट ने मतदान के दौरान पैसे बांटने के आरोपों के कारण मतगणना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और कहा था कि चुनाव परिणाम की समीक्षा की जा सकती है।

टॅग्स :Tamil Nadudmkकांग्रेसचुनाव आयोगelection commissionMadras High Court
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम