लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: भाजपा विरोधी नारेबाजी पर छात्रा की गिरफ्तारी को मानवाधिकार आयोग ने बताया गलत, दो लाख मुआवजे का आदेश

By विशाल कुमार | Updated: March 3, 2022 09:44 IST

कनाडा में रहने वाली तमिल छात्रा लोइस सोफिया को साढ़े तीन साल पहले कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाने और चेन्नई-थूथुक्लुडी फ्लाइट में तत्कालीन तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष तमिलिसाई सुंदरराजन के साथ तीखी बहस के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोफिया को साढ़े तीन साल पहले मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाने के लिए गिरफ्तार किया गया था।उनके पिता ने आयोग में याचिका दायर कर में सात पुलिस अधिकारियों पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।तमिलनाडु सरकार को सभी सात दोषियों से मुआवजे की राशि की वसूलने का आदेश।

चेन्नई: राज्य मानवाधिकार आयोग (एसएचआरसी) ने तमिलनाडु सरकार को कनाडा में रहने वाली तमिल छात्रा लोइस सोफिया के पिता को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, सोफिया को साढ़े तीन साल पहले कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाने और चेन्नई-थूथुक्लुडी फ्लाइट में तत्कालीन तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष तमिलिसाई सुंदरराजन के साथ तीखी बहस के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

जब कनाडा में गणित में ग्रेजुएट कर रहीं लोइस सोफिया सितंबर 2018 में छुट्टियों के लिए भारत आईं, तो उनके सर्जन पिता एए सैमी और उनकी पत्नी उनके साथ चेन्नई से थूथुकुडी की उड़ान में थे, जिसमें डॉ. तमिलिसाई (अब तेलंगाना की राज्यपाल और पुदुचेरी के उपराज्यपाल) भी यात्रा कर रही थीं।

भाजपा नेता को देखते ही सोफिया कथित तौर पर अपनी सीट से उठ गईं और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  थूथुकुडी हवाईअड्डे पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उन्हें डॉ. तमिलिसाई से माफी मांगने की धमकी दी और उनके माता-पिता को भी हवाईअड्डे से बाहर जाने से रोक दिया।

इसके बाद सोफिया से सात घंटे से अधिक पूछताछ की गई थी और उसे इस दौरान उनके पिता के पुलिस स्टेशन के बाहर बैठाया गया था। डॉ. सैमी ने राज्य मानवाधिकार आयोग में दायर याचिका में सात पुलिस अधिकारियों पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

मानवाधिकार आयोग सदस्य डी. जयचंद्रन ने सोफिया की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का उल्लंघन बताया और मौलिक अधिकारों के हनन पर डॉ. सैमी को दो लाख रुपये का मुआवजे का आदेश दिया।

आयोग ने कहा कि एक महीने के भीतर डॉ. सैमी को मुआवजे का भुगतान करने के बाद, तमिलनाडु सरकार को सभी सात दोषियों से राशि की वसूली करनी चाहिए।

टॅग्स :तमिलनाडुBJPHuman Rights Commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम