लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में लॉकडाउन में अपनी पत्नी को लाने के लिए शख्स ने चोरी की बाइक, फिर पार्सल कर वापस लौटाया

By प्रिया कुमारी | Updated: June 1, 2020 15:35 IST

तमिलनाडु में लॉकडाउन के दौरान परेशान एक शख्स ने अपनी पत्नी को लाने के लिए बाइक चोरी की और काम होने के बाद बाइक को पार्सल से लौटा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में लॉकडाउन में अपनी पत्नी को घर लाने के लिए पति ने बाइक चोरी किया। काम हो जाने के बाद बाइक को मालिक को वापस पार्सल कर दिया।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान कई अजीबो-गरीब बातें देखने को मिल रही हैं। तमिलनाडु में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां कोयम्बटूर में चाय की दुकान में काम करने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को लाने के लिए बाइक चोरी की और काम होने के बाद फिर बाइक को वापस उसके मालिक को लौटा भी दिया।

रिपोर्ट के अनुसार कोयंबटूर के पास के गांव में रहने वाले प्रशांत अपनी पत्नी और दो बच्चों के अपने घर लाना चाहते थे लेकिन उनके पास कोई सुविधा नहीं थी, लॉकडाउन के कारण गाड़ियां बंद है। 

प्रशांत ने 18 मई को बाइक चुराई थी और 29 मई को बाइक सही सलामत वापस लौटा आए। बाइक के मालिक सुरेश काफी परेशान से तभी उनके पास किसी पार्सल कंपनी से फोन आया और बाइक ले जाने के लिए कहा गया। ये बात सुनकर सुरेश काफी हैरान रह गए, लेकिन डिलीवरी सेंटर पहुंचे तो उनकी बाइक मिल गई इस बात से पहले तो सुरेश काफी हैरान हुए  लेकिन अपनी बाइक को देखकर वह काफी खुश हुए।  

सुरेश ने बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन लॉकडाउन के चलते किसी और काम में व्यस्त होने के चलते पुलिस ने सुरेश की रिपोर्ट नहीं लिखी। सुरेश ने चोर को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई थी। कैमरे की फुटेज में एक शख्स दिखा था, जो शर्ट और पैंट पहने था और बिना जूते के बाइक से भाग रहा था। सुरेश को अपनी बाइक लेने के लिए 1000 रुपये देने पड़े थे क्योंकि चोर ने बाइक को पार्सल कैस ऑन डिलीवरी किया था। 

टॅग्स :केरलबाइककोयंबटूरकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार