लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के इस अस्पताल में पीएम मोदी के बर्थडे पर जन्मे बच्चों को मिला स्पेशल गिफ्ट, एक को मिली सोने की अँगूठी

By भाषा | Updated: September 17, 2018 20:21 IST

पीएम नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर सोमवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुँचे। 

Open in App

चेन्नई, 17 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पैदा हुए बच्चे को भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने सोने की अंगूठी उपहार में दी।

पार्टी की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष टी सुंदरराजन ने मध्य चेन्नई के पुरासैवाक्कम में स्थित सरकारी पीएचसी में नवजात को सोने की अंगूठी दी।

उन्होंने केंद्र में पिछले कुछ दिनों में जन्में अन्य नवजातों को भी अन्य उपहार दिए।

सुंदरराजन ने पीटीआई भाषा से कहा कि पार्टी ने घोषणा की थी कि पीएचसी में सोमवार को जन्म लेने वाले सभी शिशुओं को सोने की अंगूठी उपहार में दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने (सोमवार को जन्में) एक बच्चे को एक सोने की अंगूठी दी। हमने स्वास्थ्य केंद्र के अन्य 17-18 नवजातों को उपहार दिए हैं।’’ 

प्रदेश भाजपा प्रमुख खुद स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अस्पताल में नवजातों के साथ तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया।

पार्टी की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री के 68वें जन्मदिन के मौके पर कई लोगों को कल्याण सहायता वितरित की।

पीएम मोदी ने बनारस में मनाया जन्मदिन

पीएम नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर सोमवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुँचे। 

पीएम मोदी वाराणसी के लिए 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की घोषणा करने वाले हैं।

पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वो कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गयी थी।

साल 2001 में मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। साल 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए