लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: पांच साल के बच्चे की भूख से मौत की आशंका, ठेले पर मृत पाया गया था, परिवार का पता लगाने के लिए चार टीमों का गठन

By विशाल कुमार | Updated: December 20, 2021 08:57 IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने डॉक्टरों के हवाले से कहा कि सरकारी विल्लुपुरम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक शव के पोस्टमॉर्टम से पता चला की बच्चे की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी। पेट खाली था और उसकी मौत का कारण प्यास या भूख हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 दिसंबर को तमिलनाडु में एक पांच वर्षीय बच्चा एक ठेले पर मृत पाया गया था।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से उसकी मौत कारण पानी की कमी या भूख को माना जा रहा है।परिजनों का पता लगाने के लिए चार टीमों का गठन किया है।

चेन्नई: बीते 15 दिसंबर को तमिलनाडु में चेन्नई-विल्लुपुरम राजमार्ग पर एक ठेले पर मृत पाए गए एक पांच वर्षीय बच्चे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से उसकी मौत कारण पानी की कमी या भूख को माना जा रहा है।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। उसका शव एक फार्मेसी के पास मिला और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया था। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने डॉक्टरों के हवाले से कहा कि सरकारी विल्लुपुरम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक शव के पोस्टमॉर्टम से पता चला की बच्चे की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी। पेट खाली था और उसकी मौत का कारण प्यास या भूख हो सकता है।

जिला पुलिस ने बच्चे की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए चार टीमों का गठन किया है।

अधिकारी ने कहा कि हमने पूरे राज्य में शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के व्हाट्सएप समूहों के बीच लड़के की तस्वीरें प्रसारित की हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन कुछ भी निर्णायक नहीं निकला।

टॅग्स :तमिलनाडुchildPoliceडीएमकेएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?