लाइव न्यूज़ :

Tamil nadu vidhan sabha election 2021: खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 12, 2020 15:29 IST

अगले साल 2021 में तमिलनाडु में चुनाव है। तमिलनाडु की लोक​प्रिय अभिनेत्री खुशबू 2014 में द्रमुक छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गयी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देखुशबू सुंदर ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी को भेजा है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह द्रमुक में थीं। सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में खुशबू सुंदर ने पार्टी में बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर दबाए जाने का आरोप लगाया है। साल 2014 में खुशबू सोनिया गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।

नई दिल्लीः अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वह भाजपा में शामिल हो गई। अगले साल 2021 में तमिलनाडु में चुनाव है। कांग्रेस छोड़ने वाली अभिनेत्री खुशबू सुंदर भाजपा में शामिल हुईं।

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद खुशबू सुंदर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। खुशबू सुंदर ने कहा कि जिस तरह से पार्टी(कांग्रेस) काम कर रही थी उससे मैं खुश नहीं थी। अगर आप अपनी पार्टी को साथ नहीं रख सकते और अपनी खुद की परेशानियों को हल नहीं कर सकते तो मुझे नहीं लगता कि आप देश की समस्याओं को हल करने की सोच भी सकते हैं।

तमिलनाडु में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मशहूर अभिनेत्री और प्रोड्यूसर और नेता खुशबू सुंदर ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गईं। आज भाजपा ज्वाइन कर ली। एक दशक के अंदर खुशबू सुंदर ने तीन दल के साथ काम किया। 2010 में डीएमके के बाद 2014 में कांग्रेस में शामिल हो गईं। 2020 में भगवा खेमे में शामिल हो गईं। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। खुशबू सुंदर टीवी प्रीजेंटर भी रही हैं। अभिनय में तमाम मुकाम हासिल करने के बाद 2010 में खुशबू सुंदर ने राजनीति में कदम रखा था। 

दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले वह कांग्रेस में थीं। आज ही उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एल मुरुगन, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम की मौजूदगी में उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके आने से तमिलनाडु में पार्टी का विस्तार होगा।

अगले साल वहां राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं

अगले साल वहां राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं। पात्रा ने भाजपा में उनका स्वागत करते हुए कहा, ‘‘खुशबू संदुर ने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। द्रमुक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद वह कांग्रेस में रहीं। उनकी प्रसिद्धि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य में उनका एक मंदिर तक बनाया गया है। ’’ उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का वर्चस्व रहा है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) और ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के इर्दगिर्द ही प्रदेश की राजनीति का पहिया घूमता रहा है।

दोनों ही दल बारी-बारी से प्रदेश के साथ-साथ केंद्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। फिलहाल, अन्नाद्रमुक का राज्य की सत्ता पर कब्जा है। भाजपा दक्षिण भारत के इस राज्य में अभी तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। खुशबू 2014 में कांग्रेस में शामिल होने से पहले द्रमुक में थीं। हाल के दिनों में वह कुछ मुद्दों पर कांग्रेस के आधिकारिक रुख से अलग राय जाहिर कर रही थीं। कुछ महीने पहले उन्होंने पार्टी के रुख से इतर नयी शिक्षा नीति का समर्थन किया था।

भाजपा उन्हें 2021 विधानसभा चुनावों में उतार सकती है

भाजपा उन्हें 2021 विधानसभा चुनावों में उतार सकती है। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के सूत्रों ने कहा, 'खुशबू तमिलनाडु में भाजपा की धारणा को बदल सकती हैं।' लोकप्रिय अभिनेत्री अतीत में कई पार्टियों का हिस्सा रही हैं। 2010 में वे डीएमके में शामिल हुई थीं। तब राज्य में पार्टी सत्ता में थी। उस समय उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि मैंने सही निर्णय लिया है। मुझे लोगों की सेवा करना बहुत पसंद है। मैं महिलाओं की भलाई के लिए काम करना चाहती हूं।'

उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी को भेजा है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह द्रमुक में थीं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में खुशबू सुंदर ने पार्टी में बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर दबाए जाने का आरोप लगाया है। साल 2014 में खुशबू सोनिया गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गई थीं।

कुछ नेताओं के “अपनी बात थोपने” और “दबाव डालने” के विरोध में कर रही

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा कि वह ऐसा कुछ नेताओं के “अपनी बात थोपने” और “दबाव डालने” के विरोध में कर रही हैं। कांग्रेस ने भी इस बीच दिल्ली में घोषणा की कि खुशबू सुंदर को पार्टी प्रवक्ता के पद से “तत्काल प्रभाव” से हटा दिया गया है। लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री सुंदर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

उन्होंने कहा, “पार्टी के अंदर शीर्ष स्तर पर कुछ लोग हैं जिनका जमीनी स्तर पर कोई संपर्क या सार्वजनिक पहचान नहीं है, वो अपनी बात थोप रहे हैं और मेरे जैसे लोग जो पार्टी के लिये गंभीरता से काम करना चाहते हैं उन्हें पीछे किया जा रहा है और दबाया जा रहा है।” उनके भाजपा में शामिल होने की तैयारी की अटकलों के बीच मीडिया संगठनों को उनके इस्तीफे की प्रति जारी की गई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी प्रणव झा ने एक बयान में कहा, “खुशबू सुंदर को कांग्रेस प्रवक्ता के पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।” अभिनेत्री ने कहा कि लंबे समय तक व्यापक “विचार प्रक्रिया” के बाद उन्होंने कांग्रेस से अपने रिश्ते खत्म करने का फैसला किया है।

टॅग्स :तमिलनाडुभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससोनिया गाँधीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप