लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: बागी विधायकों की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट सहमत, सुनवाई के लिए एक और जज की नियुक्ति  

By धीरज पाल | Updated: June 27, 2018 15:30 IST

सितंबर 2017 में तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर ने एआईडीएमके के 18 विधायकों को अयोग्य घोषित किया था। इसके बाद बागी विधायक कोर्ट पहुंचे। मद्रास हाई कोर्ट की दो सदस्यीय बेंच ने इस मामले में अलग-अलग फैसला दिया था।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जून: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को तमिलनाडु के 18 बागी विधायकों के मामले में पर सुनवाई की है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केस को मद्रास हाई कोर्ट से उच्चतम न्यायालय में ट्रांसफर करने की याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले के  सुनवाई का दायित्व तीसरे जज जस्टिस एम सत्यनाराण के कंघे पर सौंप दिया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद तमिलनाडु सरकार यानी AIADMK को राहत दे दिया है। मालूम हो कि पिछले साल तमिलनाडु के विधानसभा स्पीकर ने AIADMK के बागी विधायकों की सदस्याता रद्द कर दी थी। इस मामले को लेकर बागी विधायकों ने मद्रास हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था। 

जानिए क्या है पूरा मामला 

सितंबर 2017 में तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर ने एआईडीएमके के 18 विधायकों को अयोग्य घोषित किया था। इसके बाद बागी विधायक कोर्ट पहुंचे। मद्रास हाई कोर्ट की दो सदस्यीय बेंच ने इस मामले में अलग-अलग फैसला दिया था। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने विधायकों की सदस्यता रद्द करने के फैसले को बहाल कर दिया था। वहीं, दूसरे जस्टिस सुंदर ने विधायकों की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ फैसला सुनाया था। इस फैसले से असहमत विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया था। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरुण मिश्रा और संजय किशन कौल ने मामले की सुनवाई की और केस सुप्रीम कोर्ट को ट्रांसफर करने की याचिका को खारिज कर दिया। 

अगर रद्द हो जाती सदस्यता?

बता दें कि दोनों जस्टिस 18 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने का फैसला खारिज कर दिया होता तो  सरकार को फ्लोर टेस्ट से गुजरना पड़ता और इससे सरकार गिरने की संभावना बढ़ जाती। फिलहाल अब इस मामले की सुनवाई तीसरे जज जस्टिस एम सत्यनाराण करेंगे। 

टॅग्स :तमिलनाडुएआईडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतएआईएडीएमके छोड़कर डीएमके में शामिल 3 बार के पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति हलचल, NDA को बड़ा झटका, बोडी मेट्टू निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील