लाइव न्यूज़ :

छात्रों के बुनियादी गणना कौशल में सबसे पीछे है तमिलनाडु फिर असम और गुजरात, NCERT के अध्ययन में हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2022 07:56 IST

Open in App

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के एक अध्ययन के मुताबिक, तमिलनाडु में बुनियादी गणना कौशल की कमी वाले छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है, इसके बाद जम्मू कश्मीर, असम और गुजरात का नंबर आता है। 

कक्षा तीन के कम से कम 37 प्रतिशत छात्र इस श्रेणी में आते हैं। अध्ययन के अनुसार, ‘‘शिक्षार्थियों के पास सीमित ज्ञान और कौशल है और वे बुनियादी ग्रेड-स्तरीय कार्यों को आंशिक रूप से पूरा कर सकते हैं’’। 

एनसीईआरटी के अध्ययन में क्या पाया गया

वहीं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों के बच्चे हैं जिनके पास या तो पर्याप्त ज्ञान और कौशल है, या जिन्होंने बेहतर ज्ञान और कौशल विकसित किया है और वे जटिल ग्रेड स्तर के कार्यों को पूरा कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) द्वारा आयोजित ‘ओरल रीडिंग फ्लुएंसी विद रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन एंड न्यूमेरिकेसी 2022’ के लिए तय मानदंड पर राष्ट्रीय रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। 

इन भाषाओं के बच्चों में मौखिक पठन दक्षता उच्चतम है

अध्ययन में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया है कि आठ भाषाओं में कक्षा तीन के एक चौथाई से अधिक बच्चों के मौखिक पठन के मूल्यांकन में उन्होंने वैश्विक न्यूनतम दक्षता से नीचे प्रदर्शन किया। खासी, बंगाली, मिजो, पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ने वाले बच्चों ने मौखिक पठन दक्षता के उच्चतम स्तर का प्रदर्शन किया है। 

टॅग्स :NCERT
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNCERT ज्यूडिशियरी चैप्टर विवाद पर पीएम मोदी ने जताई नाराज़गी, कहा- जवाबदेही तय हो

भारतमाफी नहीं काफी, आपने गोली चलाई और न्यायपालिका खून से लथपथ?, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा

भारतक्लास 8 की बुक में 'ज्यूडिशियरी करप्शन' विवाद के बाद किताब की ब्रिकी पर रोक; सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मांगी माफी

भारतNCERT Class 8 textbook: एनसीईआरटी कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तक पर विवाद, 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' का आरोप?

भारतNCERT की कक्षा 7वीं की अपडेटेड टेक्स्टबुक में गजनी की क्रूरता शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील