लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु : ट्रांजिट नियम का उल्लंघन करने के आरोप में सात पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: October 21, 2021 15:13 IST

Open in App

कोयंबटूर, 21 अक्टूबर तमिलनाडु के सेलम शहर में सशस्त्र रिजर्व बल से सबद्ध सात पुलिसकर्मियों को चर्चित पोल्लाची यौन उत्पीड़न मामले के कुछ आरोपियों की परिवार से मुलाकात करा ट्रांजिट नियम तोड़ने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है, जिनमें एक उपनिरीक्षक भी शामिल है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई घटना के तुरंत बाद की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कथित परिवार के सदस्य सड़क के किनारे वैन में बैठे आरोपियों से बात कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि महिला अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों को सेलम जेल ले जाया जा रहा था। अदालत ने इस मामले की सुनवाई 28 अक्टूबर तक टाल दी है।

आरोप के मुताबिक आरोपियों को ले जा रहा वाहन सिटी एयरपोर्ट के पास अवनाशी रोड पर रुका और उनकी सुरक्षा के लिए साथ जा रहे पुलिस कर्मियों ने पहले से इंतजार कर रहे परिवार के सदस्यों से उन्हें बात करने की अनुमति दी। इन सदस्यों में दो महिलाएं थीं।

पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मामले की जांच की ट्रांजिट नियम तोड़ने का दोषी पाए जाने पर सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।

उन्होंने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों में एक पुलिस उप निरीक्षक और छह कांस्टेबल शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए