पटाखों पर न्यायालय के निर्देशों के उल्लंघन को लेकर तमिलनाडु पुलिस ने 2,000 मामले दर्ज किए
By भाषा | Updated: November 5, 2021 22:36 IST2021-11-05T22:36:09+5:302021-11-05T22:36:09+5:30

पटाखों पर न्यायालय के निर्देशों के उल्लंघन को लेकर तमिलनाडु पुलिस ने 2,000 मामले दर्ज किए
चेन्नई, पांच नवंबर पटाखों पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करने के सिलसिले में तमिलनाडु पुलिस ने राज्य भर में करीब 2,000 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी।
राज्य भर में करीब 2,000 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें दीवाली पर पटाखे जलाने के लिए तय दो घंटे की दूरी के उल्लंघन का मामला भी शामिल है।
पुलिस सूत्रों ने यहां पीटीआई/भाषा को बताया कि अदालत के निर्देश का उल्लंघन करके पटाखे बेचने और उनका भंडारण करने वाली तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानों और इकाइयों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।