लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu LS polls 2024: डीएमके ने 11 नए चेहरे पर खेला दांव, अन्नाद्रमुक ने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2024 12:45 IST

Open in App

 

Tamil Nadu LS polls 2024:

Tamil Nadu LS polls 2024: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने 19 अप्रैल को वाले लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को राज्य की 39 में से 21 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया और एम. के. कनिमोई, टी.आर. बालू और ए. राजा सहित कुछ मौजूदा सांसदों को पुन: उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने राज्य की शेष 18 सीटें कांग्रेस, वामपंथी दलों और वीसीके सहित अन्य सहयोगियों को आवंटित की हैं। द्रमुक ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची के साथ अपना घोषणापत्र भी जारी किया, जिसमें राज्यपालों की नियुक्ति और अनुच्छेद 356 को समाप्त करने जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है। तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी ने जिन 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है उनमें से 11 नए चेहरे हैं।

दक्षिण चेन्नई के मौजूदा सांसद तमिझाची थंगापांडियन सहित तीन महिलाओं को भी टिकट दिया है। द्रमुक ने दयानिधि मारन, एस. जगतरक्षकन, कलानिधि वीरास्वामी, कथिर आनंद और सी.एन. अन्नादुरै को पुन: उम्मीदवार बनाया है। द्रमुक ने अपने घोषणापत्र में राज्यपालों की नियुक्ति पर राज्यों से परामर्श लेने के लिए कदम उठाने, अनुच्छेद 356 को खत्म करने (जो केंद्र को राज्य सरकार को बर्खास्त करने की अनुमति देता है) और पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया है।

तमिलनाडु में विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने राज्य में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार को जारी कर दी। पार्टी महासचिव ई. के. पलानीस्वामी द्वारा जारी सूची में अन्नाद्रमुक ने पूर्व सांसद जे जयवर्धन और पूर्व विधायक डॉ. पी सरवनन को उम्मीदवार बनाया है। अन्य उम्मीदवारों में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हैं। राज्य की 39 लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को चुनाव होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगलोकसभा चुनावडीएमकेएआईडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर