लाइव न्यूज़ :

PM Modi Tamil Nadu: 'मैं आपके दिल में रहना चाहता हूं, आपको अपने दिल में रखना चाहता हूं', तमिलनाडु से बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 10, 2024 11:43 IST

PM Modi Tamil Nadu: तमिलनाडु में पीएम मोदी बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी हिन्दी में संबोधन दे रहे थे। जिसका तमिल में अनुवाद कर बताया जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देतमिल भाषा के प्रति पीएम मोदी का बेहद ही सम्मान हैपीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश कांग्रेस और डीएमके पार्टी के एक और पाखंड पर चर्चा कर रहा हैडीएमके और कांग्रेस न केवल मछुआरों के दोषी हैं, बल्कि देश के भी दोषी हैं

PM Modi Tamil Nadu: तमिलनाडु में पीएम मोदी बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी हिन्दी में संबोधन दे रहे थे। जिसका तमिल में अनुवाद कर बताया जा रहा था। तमिल भाषा के प्रति पीएम मोदी का बेहद ही सम्मान है। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पीएम मोदी ने कहा कि मैं तमिल नहीं बोल पाता हूं। लेकिन, मैं आपको अपने दिल में रखना चाहता हूं। मैं आपके दिल में रहना चाहता हूं।

वेल्लोर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में मैं तमिल भाषा में बोलने की कोशिश करता हूं ताकि पूरी दुनिया को पता चले कि हमारी तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है। काशी के सांसद के रूप में, मैं आपको काशी तमिल संगम को और अधिक गौरवशाली बनाने के लिए आमंत्रित करने आया हूं। दूसरी बात, मैं गुजरात में पैदा हुआ हूं और गुजरात के कई परिवार भी यहां रहते हैं। एक गुजराती के रूप में, मैं आपको सौराष्ट्र तमिल संगम में आमंत्रित करता हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश कांग्रेस और डीएमके पार्टी के एक और पाखंड पर चर्चा कर रहा है। जब कांग्रेस सरकार में थी, तो इन लोगों ने कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को दे दिया। किस कैबिनेट में थे यह फैसला किसके फायदे के लिए लिया गया। कांग्रेस इस पर चुप है। तमिलनाडु के हजारों मछुआरों को उस द्वीप के पास जाने पर गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं एनडीए सरकार लगातार ऐसे मछुआरों को रिहा कर रही है और वापस ला रही है पांच मछुआरों को मौत की सजा दी गई, लेकिन मैं उन्हें जिंदा वापस ले आया। डीएमके और कांग्रेस न केवल मछुआरों के दोषी हैं, बल्कि देश के भी दोषी हैं।

टॅग्स :Tamil Naduलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीNarendra ModiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए