लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के राज्यपाल और नेताओं ने लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: August 29, 2021 20:01 IST

Open in App

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और विभिन्न दलों के नेताओं ने रविवार को कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी। पुरोहित ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के हर्षोल्लास और पावन अवसर पर मैं तमिलनाडु के लोगों को बुधाई और अपनी शुभकमनाएं देता हूं। यह त्योहार भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण के प्रकटोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।’’ राजभवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पुरोहित ने कहा कि भगवान कृष्ण ने ‘भगवत गीता’ में कहा है कि अपने कर्तव्यों को फल की चिंता किए बिना करो जो पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा, ‘‘इस पावन अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि भगवान कृष्ण की सभी युगों में प्रासंगिक और सार्वभौमिक शिक्षा का अनुपालन हम अपने समाज की बेहतरी के लिए करें। यह त्योहार हमारे राज्य में शांति, सौहार्द, संपन्नता और बेहतर स्वास्थ्य लेकर आए।’’ अन्नाद्रमुक नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, पार्टी समन्वयक ओ पनीरसेल्वम ने भी लोगों को जन्माष्टमी की शुभकमानाएं दीं। दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर प्रेम और शांति बनी रहे। अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम नेता टीटीवी दिनाकरन ने भी लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतTamil Nadu Elections: अन्नामलाई BJP-AIADMK के बीच सीटों के बँटवारे से नाराज़, विरोध में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं चुनाव

भारतTamil Nadu Elections 2026: एनडीए ने तमिलनाडु में सीटों का बँटवारा तय किया, 234 में से AIADMK 178 और बीजेपी 27 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

भारतTamil Nadu Election Date 2026: तमिलनाडु में वोटिंग की तारीख, सीटें, मतदाता, मुख्य चेहरे और अन्य अहम आंकड़े

भारतAIADMK से निकाली गईं नेता शशिकला ने तमिलनाडु चुनाव से पहले नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, पार्टी झंडे का किया अनावरण

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप