लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु : निजी अस्पतालों में शुरू हुआ निशुल्क टीकाकरण अभियान

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:25 IST

Open in App

चेन्नई, 28 जुलाई तमिलनाडु सरकार ने कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कोष का उपयोग करते हुए बुधवार से निजी अस्पतालों में निशुल्क कोविड-19 टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कावेरी अस्पताल में टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया और लाभार्थियों को टीकाकरण प्रमाण पत्र भी सौंपा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक यह निशुल्क टीकाकरण अभियान भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सीएसआर कोष की मदद से किया जा रहा है। इस अभियान के लिए सीआईआई की ओर से 2.20 करोड़ रुपये की धन राशि उपलब्ध कराई है। इसके अलावा प्रसिद्ध आतिथ्य सेवा प्रदाता अड्यार आनंद भवन की ओर से भी सात लाख रुपये का योगदान दिया गया।

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अलावा कावेरी अस्पताल के कार्यकारी अध्यक्ष और संस्थापक एस चंद्रकुमार, जो सीआईआई तमिलनाडु राज्य परिषद के अध्यक्ष भी हैं। अस्पताल के सह-संस्थापक और कार्यकारी निदेशक डॉ अरविंदन सेल्वराज भी मौजूद रहे।

यह निशुल्क टीकाकरण अभियान चेन्नई में शुरू किया गया है, इसे धीरे-धीरे राज्य के अन्य जिलों में भी शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में अब तक 2.15 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील