लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में अगले आदेश तक लगा रहेगा नाइट कर्फ्यू और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या-क्या रहेगा बंद

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 29, 2021 17:24 IST

तमिलनाडु में अब अगले आदेश तक नाइट कर्फ्यू और रविवार लॉकडाउन जारी रहेगा । नाइट कर्फ्यू के दौरान रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक राज्य में परिवहन पर रोक लगा दी गई है ।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में मई तक रहेगा नाइट कर्फ्यू और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन, मुख्य सचिव राजीव रंजन ने दिया आदेशनाइट कर्फ्यू के दौरान अंतरराज्यीय और इंट्रा स्टेट परिवहन सुविधाओं पर लगी रोक2 मई को चुनाव से संबंधित अधिकारियों और एजेंटों के परिवहन पर नहीं लगेगी रोक

चेन्नई : तमिलनाडु सरकार ने अगले आदेश तक नाइट कर्फ्यू और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया । कोरोना वायरस के मद्देनजर अप्रैल में लगाया गया लॉकडाउन अब मई में जारी रहेगा ।  मुख्य सचिव राजीव रंजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विधानसभा चुनाव और कन्यकुमारी लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के संबंध में  2 मई को अधिकारियों , पार्टी अधिकारियों , उम्मीदवारों , मुख्य एजेंटों , काउंटिंग एजेंटों , वोटिंग से संबंधित खाद्य आपूर्तिकर्ता के लिए परिवहन पर कोई नहीं लगाई जाएगी । 

पूरे राज्य में लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू

तमिलनाडु राज्य में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक लागू रहेगा । नाइट कर्फ्यू के दौरान प्राइवेट और पब्लिक बस सुविधा, ऑटो, टेक्सी और निजी वाहनों को अनुमति नहीं दी जाएगी । अंतरराज्यीय और इंट्रास्टेट निजी और पब्लिक बसों को रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक परिवहन की अनुमति नहीं होगी । वहीं रविवार को पूर्ण लॉकडाउन के दौरान चेन्नई मेट्रो के लिए स्केलटल सेवा शुरु की जाएगी । 

आदेशानुसार ,  एसएससी/यूपीएससी/ आरआऱबी/टीएनपीसीएस के छात्रों और प्रतिभागियों को सही एडमिट कार्ड के आधार पर परमिट दिया जाएगा । वहीं राज्य के होटलों कोविड केयर सेंटर के रूप में प्राइवेट अस्पतालों का सहयोग करेंगे । जिन होटलों को कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा , वहां मेहमानों को ठहरने की इजाजत नहीं होगी ।   

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?