लाइव न्यूज़ :

बंगाल, मध्य प्रदेश, पंजाब के बाद इस राज्य ने बढ़ाया 30 जून तक लॉकडाउन

By निखिल वर्मा | Updated: May 31, 2020 10:51 IST

भारत में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावितों राज्यों की सूची में महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु का नंबर आता है. यहां सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अब तक कोरोना वायरस के 1.82 लाख मामले आए हैं जबकि 5164 लोगों की मौत हुई हैतमिलनाडु में 21 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले मिले हैं जबकि राज्य में 160 लोगों ने दम तोड़ा है

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों के मद्देनजर तमिलनाडु सरकार ने भी लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने रविवार को ऐलान किया कि जारी लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने बताया कि सभी जिलों को 8 क्षेत्रों में विभाजित किया जाएगा। एक जिले से दूसरे जिले जाने के लिए ई-पास जरूरी नहीं है। इससे पहले मध्य प्रदेश, पंजाब जैसे राज्य अपने यहां लॉकडाउन को बढ़ा चुके हैं।

लॉकडाउन आगे बढ़ाते हुए सरकार ने बताया कि कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट जिले के 7 क्षेत्रों में और चेन्नई के 8 क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा फिलहाल नहीं मिलेगी। इसके अलावा आईटी कंपनियां 20 फीसदी कर्मचारी के साथ कार्य शुरू कर सकती है लेकिन कर्मचारियों की संख्या 40 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

तमिलनाडु में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 938 नये मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,184 हो गई। वहीं प्रदेश में कोविड- 19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है। अकेले चेन्नई में कुल 13,980 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 7,321 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 6,539 लोगों का इलाज चल रहा है। अबतक 4,79,155 नमूनों की जांच की गई है। तमिलनाडु में 43 सरकारी और 29 निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की जांच की जा रही हैं। 

इन राज्यों ने भी बढ़ाया लॉकडाउन

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को लॉकडाउन की अवधि एक महीने के लिए बढ़ा कर 30 जून तक कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और यदि आवश्यक हुआ तो लोगों का जीवन बचाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में स्कूल 13 जून के बाद फिर से खुलेंगे।

कोलकाता, 30 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को राज्य में और अधिक छूट तथा कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन की अवधि 15 जून तक बढ़ा दी। इसके साथ ही एक जून से टीवी और फिल्म निर्माण संबंधी अंदरुनी और बाहरी गतिविधियों को अनुमति दी गई है लेकिन एक ही समय में कार्यरत यूनिट में 35 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं रहेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनतमिलनाडुसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?