लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु को नीट, सामान्य प्रवेश परीक्षाओं से मिले छूट, 12वीं के अंकों के आधार पर हो दाख़िला: अन्नाद्रमुक

By भाषा | Updated: June 10, 2021 19:19 IST

Open in App

चेन्नई, 10 जून कोविड-19 महामारी के मद्देनजर तमिलनाडु में मेडिकल समेत अन्य पाठ्यक्रमों में इस साल दाखिला 12वीं के अंकों के आधार पर देने पर जोर देते हुए राज्य की विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से अपील की है कि नीट समेत अन्य सामान्य प्रवेश परीक्षा से राज्य को छूट मिले।

अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि कॉलेज पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मानदंड तय करने के लिए एक समिति गठित की जाए और वही इसके लिए अंक तय करें।

उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र की प्रति मीडिया के साथ भी साझा की गई है। उन्होंने इसमें राज्य की शिक्षा गुणवत्ता का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से प्रकाशित 2019-20 की रिपोर्ट में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक में तमिलनाडु को 90 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं, जो कि ए प्लस प्लस ग्रेड है और यह चार अन्य राज्यों के साथ पहले स्थान पर है। इस सूचकांक को 70 बिंदुओं की जाँच के आधार पर जारी किया गया था।

उन्होंने कहा कि ऐसे में उनका विचार है कि सभी पेशेवर व चिकित्सा (मेडिकल) समेत अन्य पाठ्यक्रमों में दाख़िले के लिए विद्यार्थी की क्षमता की जांच प्रवेश परीक्षाओं से किए जाने की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण