लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कृषि कानून रद्द करने के प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 12:33 IST

Open in App

चेन्नई, 19 नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले का स्वागत किया और इसे किसानों की जीत बताया।

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद, स्टालिन ने ट्वीट किया कि लोकतंत्र में लोगों का, उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पूरे दिल से, माननीय प्रधानमंत्री के किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले का स्वागत करता हूं। इतिहास ने हमें सिखाया है कि लोकतंत्र में जनता का सम्मान किया जाना चाहिए। मैं किसानों को बधाई देता हूं और गांधीवादी तरीकों से इसे हासिल करने के उनके दृढ़ संकल्प को नमन करता हूं।’’

उन्होंने सत्तारूढ़ द्रमुक द्वारा राज्य विधानसभा में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लाए गए एक प्रस्ताव का जिक्र किया और कहा कि यह गर्व की बात है कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है।

दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर की गई इस घोषणा पर स्टालिन ने कहा कि किसानों ने ‘‘अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए’’ आंदोलन कर ‘‘दुनिया को दिखाया है कि यह इंदिरा गांधी की मिट्टी है।’’

पीएमके ने भी केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। पार्टी के संस्थापक डॉ. एस रामादोस ने ट्वीट किया, ‘‘ किसानों के हित में किए गए फैसले का स्वागत करते हैं।’’

वहीं, एमडीएमके के संस्थापक वाइको ने कहा कि केन्द्र ने किसानों के करीब एक साल से चले आ रहे प्रदर्शन के खिलाफ ‘‘घुटने टेक दिए’’ और यह किसानों की एक ‘‘‘बड़ी जीत’’ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की घोषणा की और कहा कि इसके लिए संसद के आगामी सत्र में विधेयक लाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से जुड़े मुद्दों पर एक समिति बनाने की भी घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए