लाइव न्यूज़ :

एमके स्टालिन ने शरद पवार से किया NCP प्रमुख पद छोड़ने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 5, 2023 13:36 IST

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने शरद पवार से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख पद छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने मंगलवार को उस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।एनसीपी की स्थापना उन्होंने 1999 में की थी।उस समय उन्होंने अपना राजनीतिक रास्ता तय करने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी।

चेन्नई: तमिलनाडु के सीएम और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम प्रमुख एमके स्टालिन ने शरद पवार से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख पद छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। 

स्टालिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आगामी 2024 के आम चुनावों के आसपास केंद्रित राष्ट्रीय राजनीति के साथ मैं शरद पवार, सबसे बड़े नेताओं में से एक, भारत भर में धर्मनिरपेक्ष गठबंधन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण, एनसीपी प्रमुख के अध्यक्ष पद को त्यागने और एनसीपी का नेतृत्व जारी रखने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करता हूं।"

पवार ने मंगलवार को उस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था, जिसकी स्थापना उन्होंने 1999 में की थी। उस समय उन्होंने अपना राजनीतिक रास्ता तय करने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी। एक कार्यक्रम में की गई घोषणा ने 24 साल पुरानी राकांपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्तब्ध कर दिया। पवार ने कहा था कि वह राकांपा प्रमुख का पद छोड़ रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन से संन्यास नहीं ले रहे हैं।

राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि राकांपा का नया अध्यक्ष चुनने के लिए गठित की गई एक समिति ने एक प्रस्ताव पारित कर, पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ने के शरद पवार के फैसले को खारिज कर दिया है। पटेल ने समिति की बैठक के बाद कहा, "समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है। यह प्रस्ताव पवार के पद छोड़ने के फैसले को खारिज करता है और उनसे पार्टी का अध्यक्ष बने रहने का आग्रह करता है।" 

राकांपा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा करने के बाद दो मई को पवार ने पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए एक समिति का गठन किया था जिसमें उनके भतीजे अजीत पवार, पुत्री सुप्रिया सुले, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल शामिल थे।

टॅग्स :एमके स्टालिनशरद पवारNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप