लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच पर रिपोर्ट सौंपे डीवीएसी: हाईकोर्ट

By भाषा | Updated: September 13, 2018 04:04 IST

न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा कि क्या डीवीएवी के अधिकारियों ने कहा है कि द्रमुक के संगठन सचिव एवं राज्यसभा सांसद आर एस भारती की ओर से दाखिल भ्रष्टाचार की शिकायत में भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं बनता।

Open in App

चेन्नई, 13 सितम्बर : मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) को निर्देश दिया कि वह ठेके देने के मामले में भ्रष्टाचार की शिकायत पर मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के खिलाफ की जा रही शुरुआती जांच को लेकर अपनी रिपोर्ट दाखिल करे। 

न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा कि क्या डीवीएवी के अधिकारियों ने कहा है कि द्रमुक के संगठन सचिव एवं राज्यसभा सांसद आर एस भारती की ओर से दाखिल भ्रष्टाचार की शिकायत में भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं बनता। 

अंतरिम आदेश पारित करते हुए न्यायमूर्ति ए डी जगदीश चंद्रा ने डीवीएसी को निर्देश दिया कि वह रोजमर्रा की शुरुआती जांच पर अपनी रिपोर्ट सौंपे। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता और सीएन अन्नादुरई को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित करने का एक बार फिर से अनुरोध किया है। 

पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि स्वतंत्र भारत की सर्वाधिक प्रभावशाली नेताओं में शामिल जयललिता की असाधारण जन सेवा और उपलब्धियों को मान्यता देने का यह सबसे उपयुक्त तरीका होगा।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के 18 दिसंबर 2016 के एक पत्र की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री को मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजे जाने की सिफारिश की गई थी। 

पलानीस्वामी ने अन्नादुरई को एक ऐसा नेता बताया जो सामाजिक समानता, आत्मसम्मान और भाषाई गौरव के लिए हमेशा खड़े रहे।

गौरतलब है कि तमिल फिल्मों के अभिनेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन को 1988 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"