लाइव न्यूज़ :

Viral VIDEO: तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई वीडियो में अर्धनग्न होकर क्यों मार रहे हैं खुद को कोड़े

By रुस्तम राणा | Updated: December 27, 2024 14:19 IST

गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, "कल मैं अपने घर के सामने विरोध प्रदर्शन करूंगा, जहां मैं खुद को छह बार कोड़े मारूंगा। मैं 48 दिनों तक उपवास रखूंगा और छह भुजाओं वाले मुरुगन से अपील करूंगा। हर भाजपा सदस्य के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।"

Open in App
ठळक मुद्देअन्ना विश्वविद्यालय में कथित रूप से यौन उत्पीड़न की शिकार 19 वर्षीय लड़की के लिए न्याय की मांग करते हुए कोयंबटूर में खुद को कोड़े मारेगुरुवार को भाजपा नेता ने कहा था कि वह 48 दिनों तक उपवास रखेंगे और तब तक जूते नहीं पहनेंगे जब तक कि तमिलनाडु में डीएमके को सत्ता से हटा नहीं दिया जाता

K Annamalai Video: तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अन्ना विश्वविद्यालय में कथित रूप से यौन उत्पीड़न की शिकार 19 वर्षीय लड़की के लिए न्याय की मांग करते हुए कोयंबटूर में खुद को कोड़े मारे। गुरुवार को भाजपा नेता ने कहा था कि वह 48 दिनों तक उपवास रखेंगे और तब तक जूते नहीं पहनेंगे जब तक कि तमिलनाडु में डीएमके को सत्ता से हटा नहीं दिया जाता।

गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, "कल मैं अपने घर के सामने विरोध प्रदर्शन करूंगा, जहां मैं खुद को छह बार कोड़े मारूंगा। मैं 48 दिनों तक उपवास रखूंगा और छह भुजाओं वाले मुरुगन से अपील करूंगा। हर भाजपा सदस्य के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।"

भाजपा और एआईएडीएमके नेताओं ने 26 दिसंबर को भी विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने डीएमके के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर असहमति को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "यह अत्याचार है। वे हमारी आवाज को कुचलना चाहते हैं।"

ये नेता उस घटना का विरोध कर रहे थे जिसमें अन्ना विश्वविद्यालय की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ सोमवार रात विश्वविद्यालय परिसर में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मामले से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अन्नामलाई ने आरोप लगाया है कि लड़की और लड़का विश्वविद्यालय परिसर में थे, जब दो अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर परिसर में घुस आए, लड़के की पिटाई की और लड़की का यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने डीएमके सरकार पर राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने देने का भी आरोप लगाया और उनसे इस मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख विजय ने भी पुलिस से इस “गहरी चौंकाने वाली और दर्दनाक” अपराध के अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

टॅग्स :Tamil NaduBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर